Nuh violence: नूंह हिंसा में नामजद आरोपी कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार, हरियाणा पुलिस ने क्या कहा?
Nuh violence Congress MLA Mamman Khan arrested: हरियाणा के नूंह हिंसा में आरोपी बनाए गए हरियाणा कांग्रेस विधायक मामन खान को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामन खान को आज शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। नूंह में 31 जुलाई को भड़की सांप्रदायिक हिंसा में दो होमगार्ड समेत छह लोगों की मौत हो गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
नूंह हिंसा में फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मामन खान नामजद आरोपी हैं। हरियाणा पुलिस के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद (VHP) की यात्रा के बाद हुई हिंसा में कांग्रेस विधायक मामन खान के संलिप्तता के पर्याप्त सबूत हैं।

मामन खान ने गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग करते हुए इसी हफ्ते पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसपर सुनवाई 19 अक्टूबर को होनी थी। लेकिन उससे पहले ही उनकी गिरफ्तारी हो गई है।
Recommended Video
मामन खान बोले-झूठा फंसाया गया, पुलिस बोली- सबूत है हमारे पास
इंडिया टुडे रिपोर्ट के मुताबिक मामन खान ने दावा किया कि उन्हें मामले में झूठा फंसाया जा रहा है क्योंकि जिस दिन हिंसा भड़की थी उस दिन वह नूंह में मौजूद भी नहीं थे।
हालांकि, हरियाणा पुलिस ने कोर्ट में बताया है कि मामन खान को सबूतों के उचित मूल्यांकन के बाद आरोपी के रूप में नामित किया गया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस के पास उनके मामले का समर्थन करने के लिए फोन कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूत हैं।
पुलिस ने जांच टीम के सामने पेश होने के लिए भेजा था 2 बार समन
इससे पहले विधायक मामन खान को नूंह पुलिस ने जांच टीम के सामने पेश होने के लिए दो बार समन भेजा था। हालांकि, उन्होंने वायरल बुखार को कारण बताते हुए पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।
विधायक मामन खान के वकील के मुताबिक मामन खान को गुरुवार को ही एफआईआर में आरोपी के रूप में अपना नाम शामिल किए जाने के बारे में पता चला था।
हाई कोर्ट में अपनी याचिका में, मामन खान ने हरियाणा सरकार को एक उच्च स्तरीय विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाने के लिए निर्देश देने की भी मांग की थी, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक पद से नीचे के अधिकारी शामिल न हों। उन्होंने अनुरोध किया कि हिंसा से संबंधित मामलों को एसआईटी को स्थानांतरित कर दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications