हरियाणा में आज से लागू हुआ नाइट कर्फ्यू, रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगी पाबंदी

चंडीगढ़, अप्रैल 12: देशभर फैली कोरोनी की दूसरी लहर ने राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। इसी लिस्ट में हरियाणा भी आ चुका है, जहां लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे है। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए मनोहर सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है, सरकार की ओर से जारी आदेश आज रात से ही लागू हो जाएंगे। आदेशों के मुताबिक हरियाणा में आज रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक अगले आदेश तक के लिए रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है।

Haryana Night curfew

हरियाणा के पड़ोसी राज्य पंजाब और दिल्ली में पहले ही नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका हैं। वहीं आज सोमवार से प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज ने किया। इसके अलावा कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए राज्य सरकार कई अन्य तरह की पाबंदियां भी लगा सकती है। हालांकि नाइट कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट मिलेगी।

आपको बता दें कि राज्य सरकार कई दिनों से प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने के फैसले पर मंथन कर रही थी। कोरोना के बढ़ते मामलों की बात करें तो यहां टीकाकरण के बाद भी रोजाना स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में हजारों की संख्या में केस दर्ज हो रहे हैं। हरियाणा में अभी भी करीब 21 हजार एक्टिव मरीज है। इधर बढ़ते कोरोना के मद्देनजर प्रदेश में 30 अप्रैल तक 8वीं तक की स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+