नए साल की शुरूआत में अहम पहल, हरियाणा की जेलों में बनाए जाएंगे रेडियो स्टेशन, कैदी ही चलाएंगे

अंबाला। नए साल 2021 की शुरूआत के मौके पर हरियाणा की जेलों में बंद कैदियों के खुशखबरी आई है। यहां प्रमुख जेलों में रेडियो स्टेशन बनाए जाएंगे। कैदी ही इन रेडियो स्टेशनों को चलाएंगे, वे ही इनमें रेडियो जॉकी (RJ) होंगे और वे ही जेल वाले पत्रकार बनेंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि, वे जेल के अंदर की खबरें लोगों तक पहुंचाएंगे। इसी प्रकार श्रोताओं का मनोरंजन भी करेंगे।

New Year 2021 good news for prisoners: Radio Stations In Jails Of Haryana

जेलों में रेडियो स्टेशन बनाए जाने का बड़ा कदम 'तिनका-तिनका फाउंडेशन' की ओर से उठाया जा रहा है। राज्य का पुलिस विभाग इस मुहिम में शामिल है। फाउंडेशन के अनुसार, इस पहल को शुरू करने का मकसद कैदियों का मनोरंजन करना और उन्हें समाज की से जोड़े रखना है। ऐसे रेडियो स्टेशनों को TJR यानी तिनका जेल रेडियो नाम दिया जाएगा। जिसकी शुरुआत हरियाणा के अंबाला, पानीपत और फरीदाबाद जेलों से हो रही है।

New Year 2021 good news for prisoners: Radio Stations In Jails Of Haryana

इतना ही नहीं, राज्य के पानीपत की जेलों में 5, अंबाला की जेलों में 6 और फरीदाबाद की जेल में 10 कैदियों को रेडियो स्टेशन के लिए ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। साथ ही उक्त फाउंडेशन की ओर से जेलों में कैदियों के लिए तरह-तरह की प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं। किसी रेडियो स्टेशन में कार्यक्रम लगभग 1 घंटे का हुआ करेगा। कार्यक्रम में कानून, सेहत और संगीत से जुड़े विषय होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+