'जो भी हरियाणा का CM बनेगा, उसे जान से मार दूंगा', नायब सिंह सैनी को मिली धमकी, जींद का आरोपी गिरफ्तार
Nayab Singh Saini: हरियाणा के सीएम शपथ ग्रहण समारोह से पहले नायब सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी मिली है। हरियाणा पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो जींद का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि जुलाना में एक व्हाट्सऐप ग्रुप में हरियाणा के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसमें आरोपी ने कहा था कि, ''जो भी हरियाणा का सीएम बनेगा, उसे जान से मार दूंगा।''
यह व्हाट्सऐप ग्रुप 'सोमबीर राठी जुलाना हलके' के नाम से है। इसी ग्रुप में कुछ दिन पहले आरोपी ने लिखा था कि 'जो भी हरियाणा का मुख्यमंत्री बनेगा, मैं उसे गोली मार दूंगा, जिस तरह से महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारी थी।'

कौन है नायब सिंह सैनी को धमकी देने वाला आरोपी?
नायब सिंह सैनी को धमकी देने वाले आरोपी की पहचान जींद जिले के देवरार गांव के मूल निवासी अजमेर के रूप में हुई है। जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि अजमेर ने 8 अक्टूबर को राज्य में मतगणना के दिन एक व्हाट्सएप ग्रुप में जान से मारने की धमकी दी थी।
उन्होंने कहा, "जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया, एफआईआर दर्ज कर ली गई और अजमेर को गिरफ्तार कर लिया गया।"
ये भी पढ़ें- Nayab Singh Saini oath: नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को लेंगे हरियाणा के CM पद की शपथ, PM मोदी होंगे शामिल
केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे। भाजपा ने राज्य में चुनावी इतिहास रचते हुए जीत की हैट्रिक बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications