Nayab Singh Saini oath: नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को लेंगे हरियाणा के CM पद की शपथ, PM मोदी होंगे शामिल
Haryana Nayab Singh Saini oath: हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे। नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "हमें प्रधानमंत्री की मंजूरी मिल गई है कि 17 अक्टूबर को पंचकूला में मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद शपथ लेंगे।"

मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "भाजपा की परंपरा रही है, जो कहते हैं, वो करते हैं, जो करते हैं, वही बताते हैं... विपक्ष के नेता जिस तरह से तैयारी कर रहे थे जैसे वो पीएम बनने वाले हैं, उनकी उम्मीदें खत्म हो गई हैं।"
ये भी पढ़ें- Haryana Election Result: नायब सैनी सरकार में कौन-कौन बनेगा मंत्री? दो डिप्टी सीएम के लिए किसे चुन सकती है BJP?
हरियाणा सरकार ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की देखरेख के लिए पंचकूला के डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में अधिकारियों की 10 सदस्यीय समिति गठित की है। गुरुवार को जारी आधिकारिक आदेश में मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि पंचकूला के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर और नगर निगम कमिश्नर भी समिति के सदस्य होंगे। चूंकि भाजपा ने मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर विधानसभा चुनाव लड़ा था, इसलिए संभावना है कि नई सरकार का नेतृत्व भी वही करेंगे।
नायब सिंह सैनी के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में हिस्सा लेंगे।
भाजपा नेता ने कहा, "इस बार शपथ ग्रहण समारोह एक भव्य कार्यक्रम होगा जिसमें पूरे राज्य के लोग भाग लेंगे क्योंकि हमने लगातार तीसरी बार हरियाणा में विधानसभा चुनाव जीता है।"
ये भी पढ़ें- हरियाणा में BJP की हैट्रिक, फिर भी सैनी सरकार के 8 मंत्री, BJP विधानसभा अध्यक्ष ने गवांई सीट
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा ने जीती 48 सीटें
हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 48 सीटें जीती हैं। भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल समेत तीन निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 37 सीटें जीतीं और इंडियन नेशनल लोकदल ने दो सीटें जीतीं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications