हरियाणा: रोहतक से BJP प्रत्याशी अरविंद शर्मा के नामांकन जनसभा में कल उपस्थित रहेंगे सीएम नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को कहा कि रोहतक लोकसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी अरविंद शर्मा के नामांकन जनसभा में देश के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उपस्थित रहूंगा। सीएम सैनी ने कहा कि आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

वहीं, इससे पहले सीएम नायब सिंह सैनी गुरुवार को कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल के नामांकन पत्र दाखिल के समय उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा की सीट जीतेंगे। पूरी लोकसभा में पूरे हरियाणा प्रदेश में पूरे देश में एक ही माहौल है। पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीब के हित में लाभ पहुंचाया है। महिलाओं को सशक्त किया है। किसानो को मजबूत किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। आज इसको लेकर पूरे देश और प्रदेश में एक सकारात्मक माहौल है। नवीन जिंदल यहां बहुत अंतर से सीट जीत कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 'लोगों के उत्साह ने बता दिया हमारी जीत पक्की है', CM मान ने गुरप्रीत सिंह के समर्थन में किया रोड शो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+