बहला-फुसलाकर 13 साल की किशोरी को पड़ोसी ही अगवा कर ले गया, नहीं खोज पा रही पुलिस
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर शहर की गड्ढा काॅलोनी पुरानी हमीदा में एक किशोरी को पड़ोसी युवक भगा ले गया। किशोरी के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि एक पड़ोसी युवक शादी का झांसा देकर किशोरी को अगवा करके ले गया है। मामले की जांच की जा रही है। वह किशोरी जो लापता हुई, अभी नाबालिग है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि कैसे भी उन्हें बेटी वापस चाहिए।

किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 13 वर्षीय लड़की बिना बताए चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उसे मालूम हुआ कि उसकी लड़की को काॅलोनी का ही सोनू शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। पुलिस उस आरोपी की तलाश कर रही है, जिस पर किशोरी को भगा ले जाने के आरोप हैं। वह युवक शहर की गड्ढा काॅलोनी पुरानी हमीदा इलाके में किशोरी से कुछ ही दूरी पर रहता था। किशोरी से उम्र में वह बड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications