नूंह में खेल मंत्री कंवर संजय सिंह बोले- राव इंद्रजीत सिंह हिंदू-मुस्लिम एकता से चुनाव जीतेंगे
हरियाणा के नूंह जिले में गुरुवार को भाजपा ने तावड में विजय संकल्प रैली निकाली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा जिस मेवात पर पहले की सरकारों ने पिछड़ा होने का ठप्पा लगा दिया था, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में उसी मेवात के क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है।

मुख्यमंत्री नयाब सैनी ने कहा पिछली विपक्षी सरकारों के कारण मेवाल पिछड़ा जिला था लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पिछड़े जिलों पर विशेष ध्यान दिया और इन जिलों में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए
नूंह में भाजपा के इस कार्यक्रम में खेल मंत्री संजय सिंह जो कि सोहना से विधायक हैं उनका यहां पर भव्य स्वागत किया गया। खेल मंत्री संजय सिंह ने कहा कि पूरे जिले में धीमी गति से चल रहे विकास कार्यो में तेजी लाकर उन्हें पूरा करवाना उनकी प्राथमिकता है।
इसके साथ ही मंत्री बनने के बाद पहली बार नूंह आए खेल राज्य मंत्री ने कहा भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह को इस बार के चुनाव में भारी वोटों से जीत मिलेगी। खेल मंत्री ने यहां पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राव इंद्रजीत सिंह हिंदू-मुस्लिम एकता से चुनाव जीतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications