Haryana: मंत्री जेपी दलाल ने ओमेक्स सिटी के अधिकारियों को दिए निर्देश, लंबित धनराशि का शीघ्र करें भुगतान

Haryana News: हरियाणा के वित्त मंत्री जेपी दलाल ने ओमेक्स सिटी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे नगर निगम को ओमेक्स सिटी के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए लंबित लगभग 6 करोड़ 40 लाख रुपये की धनराशि का शीघ्र भुगतान करें अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। बैठक में 11 शिकायतें रखी गई, जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वे तत्परता व कुशलता के साथ कार्य करें।

वित्तमंत्री जेपी दलाल आज रोहतक में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

haryana news jpg

वित्त मंत्री ने ओमेक्स सिटी के विरुद्ध शिकायतकर्ता की सुनवाई करने के उपरांत निर्देश दिए कि ओमेक्स सिटी द्वारा मेंटेनेंस फीस भी नहीं ली जायेगी तथा ओमेक्स सिटी को रेरा में शामिल करने की कार्यवाही करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। नगर निगम द्वारा ओमेक्स सिटी में जन सुविधाओं की कमी के संदर्भ में डीपीआर तैयार की गई थी, जिसके तहत ओमेक्स सिटी को 10.25 करोड़ रुपये की राशि नगर निगम को जमा करवानी थी। राशि का भुगतान होने पर नगर निगम द्वारा ओमेक्स सिटी को टेकओवर किया जायेगा तथा नागरिकों को सुविधाएं प्रदान की जायेगी।

जेपी दलाल ने सेक्टर 37 निवासी की शिकायत की सुनवाई करते हुए बिल्डर को निर्देश दिए कि वे अप्रूवड नक्शे के अनुसार एक माह में निर्माण कार्य में बदलाव करवाये। उन्होंने मोखरा निवासी संजय की शमशान घाट से संबंधित शिकायत के संदर्भ में अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में उपमंडलाधीश तथा जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति के दो गैर सरकारी सदस्यों की समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह समिति इस समस्या का समाधान करवाये। उन्होंने अन्य शिकायतों की सुनवाई करते हुए कहा कि अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही जल्द से जल्द करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें Haryana: हरियाणा के किसानो के लिए अच्छी खबर, खरीफ फसलों के पंजीकरण के लिए बनाया गया पोर्टल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+