ज्योतिरादित्य सिंधिया और एन बीरेन सिंह को मनोहर लाल खट्टर ने दी जन्मदिन की बधाई
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है। मनोहर लाल खट्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दोनों नेताओं को उनके जन्मदिन की बधाई दी है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। देश की उन्नति में आप अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें, आप सदैव स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें एवं दीर्घायु हों, ईश्वर से ऐसी कामना है।

वहीं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए खट्टर ने कहा प्रकृति के समस्त उपहारों, वन्यजीवों एवं वनस्पतियों की अद्भुत प्रजातियों से परिपूर्ण प्रदेश मणिपुर के कर्मठ मुख्यमंत्री श्री एन बीरेन सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें तथा नागरिकों के कल्याण के प्रति समर्पित रहें, ऐसी मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।
गौर बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म 1 जनवरी 1971 को मुंबई में हुआ था। वह पिछले दो दशक से अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वह तकरीबन दो दशक तक कांग्रेस के साथ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव जीते और कांग्रेस की सरकार में कई अहम मंत्रालय संभाले। इसके बाद 2020 में वह भाजपा में शामिल हो गए और अब वह केंद्रीय उड्डयन मंत्री का पदभार संभाल रहे हैं।
एन बीरेन सिंह की बात करें तो उनका जन्म 1 जनवरी 1961 में मणिपुर के इंफाल में हुआ था।
उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत मणिपुर विधानसभा चुनाव से की थी। 2002 में वह मणिपुर विधानसभा चुनाव जीते। बीरेन सिंह ने डीआरपीपी के उम्मीदवार के तौर पर यह चुनाव जीता था। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। ब में वह 2016 में भाजपा में शामिल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications