हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यू को असम का प्रभारी नियुक्त करने पर दी बधाई
Manohar Lal Khattar: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। सभी पार्टियां अपनी ताकत झोंक रही हैं। इस बीच बीजेपी ने संगठन स्तर पर कई दिग्गजों को नई जिम्मेदारी दी है। बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए वरिष्ठ नेता और हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यू को असम का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ को दिल्ली का प्रभारी नियुक्त किया गया है। करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया को उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी फिर एक बार मोदी सरकार लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अबकी बार 400 पार के नारे को साकार बनाएंगे।
यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल पर US की प्रतिक्रिया से लाल हुआ भारत, विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी दूत से 45 मिनट पूछे सवाल












Click it and Unblock the Notifications