लोकसभा चुनाव: सीएम सैनी ने अंबाला में की विजय संकल्प रैली, लोगों ने किया भव्य संकल्प
अंबाला में गुरुवार को मुख्यमंत्री नयाब सैनी ने विजय संकल्प रैली की जिसमें लाखों की संख्या में भाजपा के समर्थक जुटे। मुख्यमंत्री नयाब सैनी ने कहा अंबाला में आज हुई रैली ने एक बार फिर से भाजपा के प्रचंड विजय का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

पिछली बार से भी अधिक वोटों से 2024 के लोकसभा चुनाव में अंबाला से लोकप्रिय प्रत्याशी बंतो कटारिया यहां के वोटरों के आर्शीवाद से जीत दर्ज करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा को और सशक्त बनाने का संकल्प अंबाला की जनता ने लिया है। इसके साथ ही सीएम ने रैली के सफल आयोजन के लिए परिवहन मंत्री अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल और भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
भाजपा विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संबोधित किया। अंबाला सिटी के रामबाग ग्राउंड में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए सीएम नायब सिंह ने कहा कि जिस स्थान पर मैं खड़ा हूं, यह स्थान भगवान शिव का स्थान है। यहां मैं एक युवा मंडल का अध्यक्ष बना था। पार्टी ने मुझे प्रदेशाध्यक्ष बनाया और अब प्रदेश का मुखिया बनाया है।
बता दें बुधवार को नयाब सैनी ने छछरौली में 'विजय संकल्प रैली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की थी जिसमें उन्होंने हरियाणवी में कहा था
"मैं थारा भाई-बेटा हूं। थारे बीच का हूं। थारे सुख-दुख व परेशानियां अच्छे से समझता हूं। सीएम बाद में हूं। यह सुन पंडाल तालियों से गूंज उठा। लोग जय श्री राम के जयघोष करने लगे। विपक्ष के पास रीति, न नीति और न ही नेतृत्व है। हमारे पास रीति-नीति की पार्टी है। विपक्ष डरा-सहमा हुआ है।"












Click it and Unblock the Notifications