हरियाणा: खट्टर सरकार ने किया इंडिया एक्सलेरेटर के साथ MoU, जानिए लोगों को इससे क्या मिलेगा

चंडीगढ़। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली सरकार ने इंडिया एक्सलेरेटर के साथ एमओयू किया है। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार (DITECH) के अनुसार, इस समझौते की वजह से राज्य में एक इकोसिस्टम तैयार होगा, जो कि बड़े पैमाने पर स्टार्टअप एवं इनोवेशन के विकास को प्रोत्साहित करेगा। एमओयू के बारे में बताते हुए, DITECH के विशेष सचिव राजनारायण कौशिक ने कहा कि, "स्टार्टअप के ईकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों से एक ऐसे ईकोसिस्टम का निर्माण करने में मदद मिलेगी जो स्वतंत्र सोच और इनोवेशन से जुड़े युवाओं को उत्साहित करेगा। जिससे उनकी उद्यमशीलता की यात्रा के विभिन्न चरणों में स्टार्टअप को लेकर मदद की जा सकेगी।

khattar-government-and-india-accelerator-mou-to-develop-a-robust-startup-ecosystem-in-haryana

वहीं, इंडिया एक्सलेरेटर के संस्थापक एवं सीईओ आशीष भाटिया ने कहा- ''यह एमओयू स्टार्टअप के ईकोसिस्टम के अनुकूल विकास के लिए सार्वजनिक-निजी सहयोग लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।'' भाटिया ने कहा कि, यह उद्योग और स्टार्टअप के बीच की खाई को पाटकर हरियाणा में स्टार्टअप्स वालों की मदद करेगा। भाटिया बोले- ''इंडिया एक्सेलेरेटर द्वारा स्टार्टअप के शुरुआती चरण से आगे बढ़ने के लिए युवा उद्यमियों के समुदाय को सही ज्ञान, सलाह व जुड़ाव का रास्ता मिलेगा। यह विशेष रूप से डिजाइन किए ऑनलाइन कार्यक्रमों तक पहुंच प्रदान करेगा।"

khattar-government-and-india-accelerator-mou-to-develop-a-robust-startup-ecosystem-in-haryana

भाटिया ने कहा कि 'इसके अतिरिक्त यह हर छात्र, पेशेवर या उद्यमी के लिए एक व्यापक मंच तक पहुंच प्रदान करेगा, जो व्यक्तिगत सलाह कार्यक्रमों की मदद से अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक लक्ष्यों को निर्धारित कर सकते हैं और हासिल भी कर सकते हैं।" भाटिया के अनुसार, हरियाणा में एक समग्र और स्थायी ईकोसिस्टम बनाने में मदद करने के लिए, इंडिया एक्सलेरेटर अपनी सेवाओं को अत्यधिक-संभावित स्टार्टअप तक विस्तारित करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+