Kanchan Nath: 17 साल की उम्र में कंचन नाथ क्यों बनीं साध्वी? अब कर रहीं अग्नि तप, करोड़ों की संपत्ति की मालकिन
Kanchan Nath: नाम-कंचन नाथ। उम्र-17 साल। कर्म-मानव कल्याण के लिए तप। संपत्ति-करोड़ों की मालकिन और स्थान- ढाकल गांव, हरियाणा। यह परिचय उस किशोरी का है, जिसने सांसारिक मोह-माया त्यागकर साध्वी का जीवन अपना लिया। कंचन नाथ इन दिनों चिलचिलाती धूप में 'अग्नि तप' कर रही हैं, और उनके तप की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

Who Is Kanchan Nath: कौन हैं बाल योगी साध्वी कंचन नाथ?
इतनी कम उम्र में त्याग, संयम, भक्ति और कठोर तप की राह पर चलने वाली कंचन नाथ को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं-उनका जन्म कहां हुआ? माता-पिता कौन थे? उनके पास करोड़ों की संपत्ति कहां से आई? इन सभी सवालों के जवाब उनकी गुरु योगी राजनाथ और ढाकल गांव के सरपंच अनिल कुंडू ने दिए हैं।

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर में भारत का रोज़ाना खर्च कितना था? पाकिस्तान को सबक सिखाने की कीमत चौंकाने वाली!
Kanchan Nath Dhakal Narwana jind Haryana: कंचन नाथ गांव ढाकल हरियाणा
वनइंडिया हिंदी से बातचीत में हरियाणा के जिंद जिले की नरवाना तहसील स्थित ग्राम पंचायत ढाकल के सरपंच अनिल कुंडू ने बताया कि गांव के काली माता मंदिर में बाल योगी साध्वी कंचन नाथ तपस्या कर रही हैं। वे हर दिन दोपहर 12 से 1:15 बजे तक 9 धूणों (गोबर के जलते उपलों) के बीच बैठकर तप करती हैं।

Kanchan Nath Tapasya in Haryana: कंचन नाथ की तपस्या कितने दिन की है?
योगी राजनाथ के अनुसार, उनकी शिष्या कंचन नाथ आगामी 12 वर्षों तक ज्येष्ठ माह में अग्नि तप करेंगी। 14 मई 2025 से आरंभ हुई पहली अग्नि तपस्या पहले 21 दिन चलनी थी, लेकिन अब कंचन इसे 31 या 41 दिन तक बढ़ाना चाहती हैं, क्योंकि उनका तप में मन अधिक रम गया है।

कंचन नाथ तपस्या कैसे करती हैं?
कंचन नाथ पीले वस्त्र पहनकर अग्नि के नौ धूणों के बीच बैठती हैं। उनके शरीर पर धूणे की राख मिला पानी डाला जाता है और सिर पर गीला कपड़ा रखा जाता है, ताकि उनकी जटाएं अग्नि से सुरक्षित रहें। वह सवा घंटे तक बिना हिले-डुले ध्यान में लीन रहती हैं। तपस्या का सारा खर्च ग्रामीण उठाते हैं।

Kanchan Nath family: कंचन नाथ का परिवार
योगी राजनाथ के अनुसार, कंचन नाथ का जन्म नोएडा, उत्तर प्रदेश में हुआ। जब वह गर्भ में थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया। जन्म के कुछ समय बाद मां भी चल बसीं। नानी अंधी थीं और मामा समेत अन्य रिश्तेदार उन्हें पालने में असमर्थ थे। ऐसे में 5.5 माह की उम्र में उन्हें नरवाना स्थित उनके आश्रम में छोड़ दिया गया, जहां से उनका साध्वी जीवन आरंभ हुआ।

Kanchan Nath education: कंचन नाथ की शिक्षा
भारत की सबसे छोटी साध्वी कही जा रही कंचन नाथ फिलहाल 12वीं कक्षा की स्वयंपाठी छात्रा हैं। उन्होंने कक्षा 4 तक की शिक्षा आश्रम में ली, फिर छात्रावास में दाखिला लेकर आगे की पढ़ाई की। दसवीं की परीक्षा चरखी दादरी के एक गुरुकुल से पास की और अब 12वीं की परीक्षा देने जा रही हैं।

Kanchan Nath Net Worth: कंचन नाथ की कुल संपत्ति
योगी राजनाथ ने बताया कि उन्होंने कंचन नाथ को गोद लिया है और अपनी गद्दी की उत्तराधिकारी घोषित किया है। साथ ही तीन शिव मंदिरों और अपनी निजी जमीन भी उनके नाम कर दी है। इन संपत्तियों की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

Bal yogi Kanchan Nath: साध्वी बनने की प्रेरणा कैसे मिली?
राजनाथ कहती हैं कि कंचन को कभी जबरदस्ती साध्वी नहीं बनाया गया। बचपन से ही वह विवाह और पारिवारिक जीवन से दूर रहकर भक्ति और तप की राह पर चलना चाहती थीं। 9 साल की उम्र में उनके कान पारंपरिक नाथ पंथ के अनुसार छेदे गए, जिससे वे विधिवत साध्वी बनीं।

पहले भी कर चुकी हैं कठोर तप
यह पहली बार है जब कंचन नाथ ढाकल गांव में अग्नि तप कर रही हैं। इससे पहले 13-14 साल की उम्र में उन्होंने गांव बाणा के 108 शिव मंदिर में 9 दिनों तक जमीन में गड्ढा खोदकर तपस्या की थी। उस दौरान उन्होंने पेट पर जौ उगा लिए थे और अन्न-जल का त्याग किया था।
क्या कंचन नाथ अघोरी साध्वी हैं?
नहीं, कंचन नाथ हरियाणा की साध्वी चंचल नाथ की तरह अघोरी नहीं हैं। वे वैष्णव परंपरा की साध्वी हैं। योगी राजनाथ के अनुसार, अघोरी श्मशान में रहते हैं, कपाल में भोजन करते हैं और शरीर पर राख मलते हैं। जबकि वैष्णव साधु-साध्वियां सनातन धर्म की मर्यादाओं में रहकर शिव भक्ति और मानव कल्याण के लिए तप करते हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: 12वीं बोर्ड की टॉपर समेत 3 बेटियां बनेंगी साध्वी, जानिए संन्यास लेने की वजह
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications