JJP candidate List Haryana 20;24: हरियाणा विधानसभा चुनाव में जेजेपी व ASP ने जारी की 19 उम्मीदवारों की सूची
JJP candidate Name Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के 4 सितंबर को दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) व आजा समाज पार्टी (ASP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 19 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव 2024 में जेजेपी और यूपी नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। जेजेपी 70 व एएसपी 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।
साल 2019 के चुनाव में जेजेपी दस सीट जीतकर किंगमेकर की भूमिका में आई थी और 40 सीटें जीतने वाली भाजपा की सरकार बनवा दी थी। जनवरी 2024 में भाजपा और जेजेपी का गठबंधन टूट गया था।

जेजेपी के 19 उम्मीदवारों की पहली सूची में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत 2 विधायकों का नाम शामिल है। अमरजीत ढांडा को जुलाना से टिकट दी गई है। सबसे चौंकाने वाला नाम आयुषी अभिमन्यु राव का है। जो भाजपा के पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह के भाई की बेटी हैं। जजपा ने उन्हें अटेली से उम्मीदवार बनाया है।

जेजेपी और आजाद समाज पार्टी ने मिलकर 19 उम्मीदवार उतारे हैं। 19 में से 15 सीटों पर जेजेपी व चार सीट पर आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए हैं।
जेजेपी उम्मीदवार हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
1 मुलाना से डॉ. रविंद्र धौन
2 रादौर से राजकुमार बुबका
3 गुहला (एससी) से कृष्ण बाजीगर
4 गोहाना से कुलदीप मलिक
5 जुलाना से अमरजीत ढांडा
6 जींद से इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत
7 उचाना से दुष्यंत चौटाला
8 डबवाली से दिग्विजय चौटाला
9 नलवा से विरेंद्र चौधरी
10 दादरी से राजदीप फोगाट
11 तोशाम से राजेश भारद्वाज
12 बेरी से सुनील दुजाना सरपंच
13 अटेली से आयुषी अभिमन्यू राव
14 बावल से (एससी) से रामेश्वर दयाल
15 होडल से (एससी) सतवीर तंवर
एएसपी उम्मीदवार हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
16 सढौरा (एससी) से सोहेल
17 जगाधारी से डॉ. अशोक कश्यप
18 सोहना से विनेश गुर्जर
19 पलवल से हरित बैंसला












Click it and Unblock the Notifications