लगन रंधावा संग 15 मार्च को सात फेरे लेंगे JJP नेता दिग्विजय चौटाला, जानिए उनकी संपत्ति की बारे में

Digvijay chautala Net Worth: जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाल के करीब 25 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। तो वहीं, 9 करोड़ रुपए की देनदारी है। आइए जानते है उनकी कुल संपत्ति के बारे में।

Digvijay chautala Net Worth

Digvijay Singh chautala Net Worth: दिग्विजय सिंह चौटाला जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रधान महासचिव हैं और इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक जबरदस्त चर्चा में हैं। दरअसल, उनकी शादी 15 मार्च को अमृतसर की रहने वाली लगन रंधावा संग गुरुग्राम में होने जा रही है। इस शादी समारोह में 4 हजार VIP सहित 60 हजार लोगों के खाने पीने का इंतजाम किया गया है। शादी समारोह के लिए 16 एकड़ से अधिक क्षेत्र में वाटर-प्रूफ टेंट की व्यवस्था भी की गई है। आइए इस बीच जानते हैं दिग्विजय सिंह चौटाला की नेट वर्थ के बारे में।

साल 2019 में जींद उपचुनाव में उतरे JJP प्रत्याशी के तौर पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस नामांकन पत्र में दिग्विजय चौटाला ने अपनी चल-अचल संपत्ति, लोन और पढाई की जानकारी दी थी। नामांकन पत्र के मुताबिक, 33 वर्षीय दिग्विजय चौटाला 12वीं पास है और करीब 25 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। दिग्विजय चौटाला के पास चल संपत्ति में 6 लाख 40 हजार का कैश, 31 लाख बैंक में जमा, 1 करोड के शेयर हैं। बीमा योजनाओं में 21 लाख रुपए तक निवेश शामिल है। दिग्विजय चौटाला पर 10 करोड का पर्सन लोन, 25 लाख की कार है।

इतना ही नहीं, चौटाला के पास 400 ग्राम सोना, 5000 ग्राम चांदी और डामंड है, जिसकी कीमत 24 लाख है। ब्याज आदि के रूप में दिग्विजय के पास 21 लाख की आय होती है। अचल संपत्ति की बात करें तो दिग्विजय चौटाले के 11.18 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति में सिरसा और करनाल में खेत और पंचकुला और नई दिल्ली में आवासीय भवन शामिल हैं। लोन और एडवांस आदि के रूप में 10 करोड़ 36 लाख 45 हजार 285 उन्होंने दिए हुए हैं। देनदारी 9 करोड़ 63 लाख 18 हजार 191 की है। दिग्विजय ने 12वीं तक की पढ़ाई डीपीएस, मथुरा रोड से की है।

Recommended Video

    Digvijay Chautala Wedding: कौन हैं Digvijay Chautala की मां जो रह चुकी हैं शूटर | वनइंडिया हिंदी

    15 मार्च को होगी शादी
    दिग्विजय चौटाला ने एक दिन पहले ही लगन रंधावा के साथ दिल्‍ली में सगाई की है, जिसमें दोनों परिवार के करीबी ही शामिल हुए। अब 15 मार्च को गुरुग्राम में दोनों विवाह बंधन में बंध जाएंगे। इस कार्यक्रम में दिग्विजय के पिता अजय सिंह चौटाला, मां नैना चौटाला, बड़े भाई उप मुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला और उनकी धर्मपत्‍नी मेघना चोटाला मुख्य आकर्षण के केंद्र में रहे। आपको बता दें, चौटाला परिवार ने सियासत की दुनिया में लंबा सफर तय किया है और इस सफर में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव भी देखे हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं राजनीति की दुनिया में चौटाला परिवार एक अलग और अहम स्थान रखता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+