देश की पहली Air Taxi हिसार से आज होगी शुरू, जानें कितना होगा किराया

First air Taxi Service in Hisar, हिसार। देश की पहली 'एयर टैक्सी सेवा' (air Taxi Service) की शुरूआत आज (14 जनवरी) से होने जा रही है। इस एयर टैक्सी सेवा की शुरूआत हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करेंगे। बता दें कि मकर संक्राति पर्व के अवसर एयर टैक्सी चंडीगढ़ से हिसार के बीच उड़ान भरेगी। हालांकि, एयर टैक्सी का पहला यात्री कौन होंगे इसको लेकर अभी तक जानकारी साझा नहीं की गई है।

Recommended Video

    Chandigarh-Hisar के बीच देश की पहली Air Taxi Service की शुरुआत, जानिए सबकुछ | वनइंडिया हिंदी
    जानें कितना होगा किराया

    जानें कितना होगा किराया

    देश की पहली 'एयर टैक्सी सेवा' का किराया कितना होगा, इस बारे में कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, हिसार से चंडीगढ़ तक का प्रति व्यक्ति 1700 रुपए होगा। यात्री 50 मिनट में यह सफर पूरा करेगा। इसके अलावा हिसार से देहरादून तक के 2500 रुपए लगेंगे। सफर सवा घंटे का होगा। हिसार से हिमाचल के धर्मशाला तक 2500 रुपए लगेंगे। समय डेढ़ घंटा लगेगा। तो वहीं, यात्रियों को यात्रा से 10 मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यात्रियों का चेक इन का समय बचेगा और यात्रा का भी।

    एयर टैक्सी में आएंगे केवल तीन यात्री

    एयर टैक्सी में आएंगे केवल तीन यात्री

    कंपनी के मुताबिक, इस एयर टैक्सी में कुल चार व्यक्ति हवाई यात्रा कर सकेंगे। एक पायलट के अलावा तीन यात्रियों के बैठने की जगह होगी। ऐसे में सिमित सीटें भरते ही एयर टैक्सी गंतव्य के लिए उड़ान भरेगी।

    इन रूटों पर कंपनी को मिली है अनुमति

    इन रूटों पर कंपनी को मिली है अनुमति

    एयर टैक्सी कंपनी को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के डायरेक्टरेट ऑफ सिविल एविएशन विभाग ने रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत 11 रूटों पर चलाने की अनुमति दी है। मगर मौजूदा समय कंपनी चंडीगढ़ से हिसार, हिसार से चंडीगढ़, हिसार से धर्मशाला, हिसार से देहरादून को एयर टैक्सी उड़ान भरेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+