Independence Day: 'हरियाणा में 16 अगस्त को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद', खट्टर सरकार का ऐलान
Independence Day: हरियाण में कल यानी बुधवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने यह ऐलान किया है। साथ ही कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया है।
Independence Day: हरियाण में कल यानी बुधवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। इसका ऐलान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग से जारी किए गए आदेश में कहा गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल कल यानी 16 अगस्त को बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि राज्य में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। राजभवन में भव्य 'एट होम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई अतिथि गण मौजूद रहे।

वहीं, सीएम खट्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के लोकायुक्त न्यायमूर्ति हरिपाल वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता तथा नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी उपस्थित रहे। आदेश में और क्या कहा गया ?
हरियाणा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए। निदेशक माध्यमिक शिक्षा, हरियाणा के लिए सहायक निदेशक (शैक्षणिक) के नोटिस में कहा गया है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण, राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 16 अगस्त को बंद रहेंगे। आपसे अनुरोध है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।












Click it and Unblock the Notifications