Haryana News: प्लाट आवंटन में शेष वंचित पात्र लोगों को भी जल्द मिलेंगे 100 गज के प्लाट: बिशम्बर सिंह
Haryana News: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बिशंबर सिंह ने चरखी दादरी में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्लाट आवंटन से वंचित रह गए पात्र लोगों को भी जल्द ही सभी औपचारकताएं पूरी करके कब्जा कागजात उपलब्ध करवाएं जाएंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन कर दें और अगर कोई समस्या आती है तो उसको दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने आज चरखी दादरी में इस जिला के 789 पात्र लोगों को 100-100 गज के प्लाटों के कब्जा कागजात वितरित किए।
बाद में अपने संबोधन के दौरान कहा कि पूर्व सरकार ने केवल योजना बनाकर छोड दी और झूठ की राजनीति के साथ लोगों से धोखा किया। वर्तमान सरकार ने वंचित लोगों की पीड़ा को समझा। उनके पास भी बहुत से लोग प्लाटों के आवंटन की समस्या को लेकर आए। इस बारे में जब मुख्यमंत्री नायब सिंह से बात की गई तो उन्होंने तुरंत संज्ञान लेकर अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह की नीति का ही नतीजा है कि आज प्रदेश के 7755 पात्र लोगों को सालों के बाद प्लाट के कब्जा कागजात मिले हैं।

उन्होंने बताया कि चरखी दादरी जिला के गांव पांडवान के 35, समसपूर के 37, सौंफ के 71, लांबा के 31, सांवड के 165, बास के 108, भागेश्वरी के 51, रानीला के 238, मिर्च के 42, निमडी के 11 लोगों को प्लाट आबंटन के कागजात उपलब्ध करवा दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications