हरियाणा: पति से झगड़े के बाद 2 साल की बेटी को मारकर घर से भागी 25 वर्षीय महिला
कैथल। हरियाणा के कैथल में राजकुमारी उर्फ रानी नामक एक महिला ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। महिला का पति से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद जब पति घर से बाहर निकला तो पीछे से महिला ने अपनी 2 साल की बेटी मार डाली। उसके बाद एक छोटी बेटी को लेकर घर से फरार हो गई। पता चलने पर पति ने पुलिस थाने में शिकायत की।

पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र सिंह ने 25 वर्षीय पत्नी (राजकुमारी उर्फ रानी) के खिलाफ अपनी दो वर्षीय बेटी की हत्या करने के आरोप में एफआईआर लिखवाई है। सुरेंद्र के मुताबिक, घर पर हम दोनों के बीच विवाद हुआ था। बाद में जब मैं घर पर नहीं था तो रानी ने 2 साल की बेटी मन्नत को मार दिया। उसके बाद छोटी बेटी को लेकर घर से चली गई। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि, मेरी पत्नी बिहार के पटना की रहने वाली है।

पुलिस का कहना है कि, सुरेंद्र ने बिना पुलिस को बताए, बेटी की लाश दफना दी। उसका पोस्टमॉर्टम होना चाहिए था। बाद में उसकी लाश को जमीन से निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। सुरेंद्र की बहन ने बताया कि, मैंने कपड़े में ढंकी बच्ची की लाश देखी थी, वो ही मन्नत थी। अब पुलिस हत्यारोपी मां को खोज रही है।












Click it and Unblock the Notifications