Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IAS अशोक खेमका रिटायरमेंट: अब सोशल मीडिया पर शेयर की दिल की बात, लिखा-'मैं माफ़ी चाहता हूं'

IAS Ashok Khemka Biography: ''आज मेरा IAS करियर पूरा हुआ। अपने परिवार, सहकर्मियों और सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया, जिनके अटूट समर्थन के बिना यह सफ़र संभव नहीं हो पाता। अगर इस सफ़र के दौरान मेरी वजह से किसी को ठेस पहुंची हो, तो मैं माफ़ी चाहता हूँ।'' यह कहना है देश के सबसे ईमानदार आईएएस अशोक खेमका का। रिटायरमेंट के बाद का उनकी यह पोस्‍ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Honest IAS Officer India: हरियाणा कैडर के चर्चित IAS अधिकारी अशोक खेमका 30 अप्रैल 2025 को 33 वर्षों की सेवा के बाद रिटायर हो गए। देशभर में ईमानदारी और निडरता के प्रतीक माने जाने वाले खेमका ने अपने लंबे करियर में 57 बार तबादले झेले, लेकिन भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ हमेशा मजबूत खड़े रहे।

IAS Ashok Khemka Biography

Ashok Khemka Retirement 2025: 33 वर्षों का ईमानदार करियर

1991 बैच के IAS अधिकारी अशोक खेमका ने करियर की शुरुआत से ही ऐसे मामलों को उठाया जो आमतौर पर अफसर नजरअंदाज कर देते हैं। उनके काम करने की शैली साफ-सुथरी, नियम-केंद्रित और पारदर्शिता की मिसाल रही। चाहे जमीन घोटाले हों या सरकारी सिस्टम की अनियमितताएं आईएए खेमका ने हर बार सच्चाई के पक्ष में खड़े होकर खुद को जोखिम में डाला।

यह भी पढ़ें- IAS Ashok Khemka Retirement: भारत के सबसे ईमानदार आईएएस अशोक खेमका की पूरी कहानी, 57 बार क्‍यों हुए ट्रांसफर?

चर्चित मामले: रॉबर्ट वाड्रा जमीन सौदा रद्द किया

अशोक खेमका सबसे अधिक चर्चा में तब आए जब उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा - डीएलएफ लैंड डील की जांच करते हुए 2012 में जमीन सौदे को रद्द कर दिया। यह फैसला सत्ता के बेहद करीब माने जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ था, जिससे उन्हें काफी राजनीतिक दबाव और तत्काल तबादले का सामना करना पड़ा। लेकिन इससे उनकी ईमानदार छवि और भी मजबूत हुई।

57 तबादले: सिस्टम से टकराने की कीमत

अपने 33 साल के सेवाकाल में खेमका का 57 बार तबादला हुआ। यानी औसतन हर 7 महीने में एक नई पोस्टिंग। 8 जगह तो पोस्टिंग महज एक माह से कम समय के लिए हुई थी। आईएएस अशोक खेमका को कई बार भ्रष्टाचार उजागर करने या असुविधाजनक फैसले लेने के कारण सजा स्वरूप ट्रांसफर मिले।

यह भी पढ़ें- IAS Ashok Khemka Retirement: कोलकाता में जन्‍मे अशोक खेमका, हरियाणा में हुड्डा-वाड्रा के कैसे ला दिए थे पसीने

आईएएस अशोक खेमका का जीवन परिचय | IAS Ashok Khemka Biography in Hindi

नाम: अशोक खेमका
जन्म: 30 अप्रैल 1965
जन्मस्थान: कोलकाता, पश्चिम बंगाल
बैच: 1991, हरियाणा कैडर
शिक्षा: बी.टेक (कंप्यूटर साइंस) - आईआईटी खड़गपुर
पीएचडी (कंप्यूटर साइंस) - टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च
एमए (इकनॉमिक्स) - इग्नू
एमबीए (फाइनेंस) - आईजीएनयू

यह भी पढ़ें- IAS Ashok Khemka: बर्थडे वाले दिन रिटायर हुए आईएएस अशोक खेमका, क्‍या अब करेंगे राजनीति में एंट्री?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+