IAS Ashok Khemka: बर्थडे वाले दिन रिटायर हुए आईएएस अशोक खेमका, क्या अब करेंगे राजनीति में एंट्री?
IAS Ashok Khemka: भारतीय प्रशासनिक सेवा के सबसे ईमानदार अफसर और औसतन हर 6 माह में तबादला झेलने वाले अशोक खेमका अब पूर्व आईएएस हो गए हैं। आज 30 अप्रैल 2025 (बुधवार) को आईएएस अधिकारी अशोक खेमका रिटायर हो गए हैं। अपने बर्थडे वाले दिन रिटायर हुए अशोक खेमका अब अगला कदम क्या उठाएंगे? क्या अशोक खेमका की राजनीति में एंट्री होगी?
Ashok Khemka retirement news: अशोक खेमका की विदाई पार्टी
हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से आईएएस अशोक खेमका के रिटायरमेंट पर 30 अप्रैल की शाम को पांच बजे मुख्य समिति कक्ष, चतुर्थ तल, हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज भी परिवहन विभाग के एसीएस व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका की विदाई पार्टी में पहुंचे और उनकी सेवानिवृत्ति पर बुधवार को चंडीगढ़ सचिवालय में गुलदस्ता देकर और शाल पहनाते हुए शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें- IAS Ashok Khemka Retirement: भारत के सबसे ईमानदार आईएएस अशोक खेमका की पूरी कहानी, 57 बार क्यों हुए ट्रांसफर?
रॉबर्ट वाड्रा केस से चर्चा में आए अशोक खेमका
आखिरी कार्य दिवस को अशोक खेमका की भाजपा के दिग्गज नेता व हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री अनिल विज से मुलाकात के बाद हरियाणा की नौकरशाही में चर्चा है कि अशोक खेमका की राजनीति में एंट्री हो सकती है। वैसे भी अशोक खेमका साल 2012 में उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े एक जमीन के सौदे के म्यूटेशन को रद्द कर दिया था। तब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे।
यह भी पढ़ें- IAS Ashok Khemka Retirement: कोलकाता में जन्मे अशोक खेमका, हरियाणा में हुड्डा-वाड्रा के कैसे ला दिए थे पसीने
अशोक खेमका का जीवन परिचय
अशोक खेमका का जन्म 30 अप्रैल 1965 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। 33 साल के सर्विस करियर में 57 बार ट्रांसफर झेलने वाले अशोक खेमका हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव, परिवहन विभाग के पद से रिटायर हुए हैं। हरियाणा कैडर में साल 1991 बैच के आईएएस अशोक खेमका की पहली पोस्टिंग नारनौल एसडीओ पद पर हुई थी। अब रिटायरमेंट के बाद अशोक खेमका राजनीतिक पार्टी ज्वाइन करेंगे या नहीं? इस बारे में अभी अधिकृत कोई जानकारी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications