IAS Ashok Khemka Retirement: भारत के सबसे ईमानदार आईएएस अशोक खेमका की पूरी कहानी, 57 बार क्यों हुए ट्रांसफर?
IAS Ashok Khemka Retirement 2025: भारत के सबसे ईमानदार और सबसे ज्यादा तबादले पाने वाले आईएएस अधिकारी अशोक खेमका सर्विस का आज आखिरी दिन है। अशोक खेमका 30 अप्रैल 2025 (बुधवार) को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने अपने 33 साल के करियर में कुल 57 तबादले झेले हैं, लेकिन इसके बावजूद ईमानदारी और निष्ठा का झंडा ऊंचा रखा।
Honest IAS Officer India: अशोक खेमका के रिटायरमेंट के साथ उनका यह सफर खत्म हो रहा है, लेकिन उनकी यात्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा में एक प्रेरणा बनकर रहेगी। वर्तमान में अशोक खेमका हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव, परिवहन विभाग के पद पर कार्यरत हैं। वह इस पद पर एक दिसंबर 2024 से कार्यरत हैं और 30 अप्रैल 2025 को अपने सेवाकाल का समापन करेंगे।

Ashok Khemka Transfer List: अशोक खेमका के तबादलों की पूरी सूची उनके अद्वितीय और साहसिक कार्यों का दस्तावेज है। उनके करियर में इतने सारे तबादलों के बावजूद उन्होंने न केवल प्रशासनिक चुनौतियों का सामना किया, बल्कि सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी कदमों को भी मजबूती से आगे बढ़ाया।
यह भी पढ़ें- IAS Ashok Khemka Retirement: 33 साल, 57 तबादले व 1 ईमानदार करियर, इतने Transfer क्यों? 2025 तक की पूरी List
India's Most Honest Bureaucrat: अशोक खेमका के 33 साल में कुल 57 तबादलों के अलावा 8 बार अतिरिक्त कार्यभार मिला। ऐसे में उनके पास UPSC पास करने के बाद ट्रेनिंग के 2 साल के अलावा साल 1991 से लेकर 2025 पूरे कार्यकाल में उनके पास 65 पदों की जिम्मेदारी रही। नारनौल SDO से यहां तक पहुंचते-पहुंचते अशोक खेमका ईमानदारी की मिसाल बन गए।

अशोक खेमका: उसूलों से कभी नहीं डिगने वाले आईएएस
सबसे पहले जानिए अशोक खेमका का जीवन परिचय। आखिर 33 साल में 57 तबादले पाने वाले आईएएस अधिकारी अशोक खेमका कौन हैं? बेदाग छवि और बेखौफ प्रशासनिक कार्यशैली ने इस अफसर ने औसतन हर छह माह में तबादला झेला है। हरियाणा में चाहे किसी भी पार्टी की सरकार रही। कोई भी मुख्यमंत्री बना, मगर आईएएस अशोक खेमका अपने उसूलों से कभी नहीं डिगे।

Ashok Khemka Biography in Hindi: जन्म से लेकर रिटायरमेंट तक की यात्रा
आईएएस अधिकारी ने प्रशासनिक सेवा के कार्यकाल के करीब 33 साल हरियाणा में गुजारे, मगर अशोक खेमका का मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।
Ashok Khemka DOB: अशोक खेमका का जन्म 30 अप्रैल 1965 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ। रिटायरमेंट वाले दिन वे 60 साल की उम्र पूर्ण कर लेंगे।
Ashok Khemka Family: अशोक खेमका के माता-पिता के बारे में जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। अशोक खेमका की पत्नी ज्योति खेमका हैं। बच्चे श्रीनाथ खेमका व गणेश खेमका हैं।
Ashok Khemka Education: अशोक खेमका ने साल 1988 में आईआईटी खड़गपुर से कम्प्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में प्रौद्योगिकी स्नातक की। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIRF) से कंप्यूटर विज्ञान में PhD, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और वित्त में विशेषज्ञता के साथ MBA किया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू ) से अर्थशास्त्र में MA किया। साल 2016 में वकील बनने में रुचि दिखाते हुए पंजाब विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की डिग्री हासिल की।

Ashok Khemka Haryana Postings: अशोक खेमका की पहली पोस्टिंग
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद 2 साल की प्रशिक्षण अवधि पूरी की और फिर अशोक खेमका ने हरियाणा कैडर में 15 सितंबर 1991 को ज्वाइन किया। पहली पोस्टिंग हरियाणा के नारनौल में उपमंडल अधिकारी (नागरिक), नारनौल SDO (Civil) के पद पर मिली। इस पर 10 मई 1994 तक रहे। 18 मार्च 1994 को इन्हें नारनौल नगर पालिका में प्रशासक का अतिरिक्त दिया गया।
Ashok Khemka Career Timeline: अशोक खेमका के चर्चित मामले और फैसले
1. रॉबर्ट वाड्रा - डीएलएफ लैंड डील (2012)
मामला: गुरुग्राम (तत्कालीन गुड़गांव) में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और रियल एस्टेट कंपनी DLF के बीच ज़मीन सौदे का म्यूटेशन रद्द किया।
परिणाम: राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में आए। सत्ता के दवाब के बावजूद नियमों के अनुसार कार्रवाई की।
2. हरियाणा सीड्स डील विवाद
मामला: हरियाणा बीज निगम में साल 2012 में प्रबंध निदेशक पद पर रहते हुए खराब क्वालिटी के बीजों की खरीद-फरोख्त और वितरण का मामला उठाया।
परिणाम: करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, लेकिन इसके बाद उनका तबादला कर दिया गया।
3. ट्रांसपोर्ट विभाग में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई (2014 और 2024)
मामला: बड़े व्यावसायिक वाहनों को नियमों के विरुद्ध फिटनेस सर्टिफिकेट दिए जा रहे थे।
कार्रवाई: नियमों के तहत सर्टिफिकेट देने से इनकार किया, जिससे ट्रक यूनियनों की हड़ताल हुई।
परिणाम: तबादला, लेकिन ईमानदारी की फिर मिसाल बनी।
4. गुरुग्राम के लैंड रिकॉर्ड में अनियमितताएं
मामला: सरकारी जमीन को निजी व्यक्तियों के नाम करने के मामलों की जांच शुरू की।
परिणाम: कई फर्जी रिकॉर्ड उजागर हुए, मगर राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव में रहे।
5. हरियाणा शैक्षणिक बोर्ड में सुधार
मामला: शिक्षा विभाग में तैनाती के दौरान परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की कोशिशें कीं।
परिणाम: अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं की नाराजगी के बाद जल्दी तबादला।
6. रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में अनियमितता की जांच
मामला: हरियाणा के कई इलाकों में बिल्डर्स द्वारा नियमों के उल्लंघन की जांच शुरू की।
परिणाम: रजिस्ट्री और म्यूटेशन मामलों में गड़बड़ी पकड़ में आई।
7. सतर्कता विभाग में पोस्टिंग की मांग (2023)
मामला: सेवा के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए सतर्कता विभाग में तैनाती मांगी।
परिणाम: अनुरोध अस्वीकार कर दिया गया, लेकिन उनकी भावना की व्यापक सराहना हुई।
Ashok Khemka Transfer: अशोक खेमका कब-किस पद पर रहे?
1 अतिरिक्त मुख्य सचिव, सरकार, हरियाणा, परिवहन विभाग। (अभी तक) 02/12/2024 से 30/04/2025 तक
2 अतिरिक्त प्रभार:- अतिरिक्त मुख्य सचिव, सरकार, हरियाणा, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग (मुख्य 08.01.2024 से 02.12.2024 तक) 17/04/2023 से 02/12/2024 तक
3 अतिरिक्त मुख्य सचिव, सरकार, हरियाणा, अभिलेखागार विभाग 09/01/2023 से 08/01/2024 तक
4 अतिरिक्त मुख्य सचिव, सरकार, हरियाणा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 23/02/2022 से 09/01/2023 तक
5 अतिरिक्त। कार्यभार:- अतिरिक्त मुख्य सचिव, सरकार, हरियाणा, मत्स्य पालन 23/02/2022 से 03/08/2022 तक
6 प्रधान सचिव, सरकार, हरियाणा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 25/10/2021 से 23/02/2022 तक
7 अतिरिक्त। कार्यभार:- हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव, मत्स्य पालन 25/10/2021 से 23/02/2022 तक
8 हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव, अभिलेखागार, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग 27/11/2019 से 25/10/2021 तक
9 हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 11/03/2019 से 27/11/2019 तक
10 हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव, खेल एवं युवा मामले विभाग 13/11/2017 से 11/03/2019 तक
11 हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता 23/08/2017 से 13/11/2017 तक
12 हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 08/04/2016 से 23/08/2017 तक
13 हरियाणा सरकार के सचिव, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग तथा महानिदेशक, पुरातत्व और संग्रहालय, हरियाणा 03/04/2015 से 08/04/2016 तक
14 परिवहन आयुक्त, हरियाणा और सरकार के सचिव, हरियाणा, परिवहन विभाग 24/11/2014 से 03/04/2015 तक
15 अतिरिक्त। कार्यभार:- महानिदेशक, अभिलेखागार, हरियाणा 29/04/2013 से 24/11/2014 तक
16 सचिव, सरकार, हरियाणा, अभिलेखागार विभाग 05/04/2013 से 24/11/2014 तक
17 प्रबंध निदेशक, हरियाणा बीज विकास निगम 15/10/2012 से 04/04/2013 तक
18 महानिदेशक, चकबंदी, महानिदेशक भूमि अभिलेख, हरियाणा, विशेष सचिव कलेक्टर (मुख्यालय) एवं विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी, हरियाणा 18/07/2012 से 15/10/2012 तक
19 प्रबंध निदेशक, हारट्रोन, विशेष सचिव, सरकार, हरियाणा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एवं महानिदेशक, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, हरियाणा 23/05/2012 से 18/07/2012 तक
20 महानिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, हरियाणा एवं विशेष सचिव, सरकार, हरियाणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग 25/08/2011 से 23/05/2012 तक
21 निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, हरियाणा तथा विशेष सचिव, सरकार, हरियाणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग 22/09/2010 से 25/08/2011 तक
22 सदस्य सचिव राज्य प्रशासनिक सुधार आयोग, हरियाणा 09/08/2010 से 27/09/2010 तक
23 विशेष कार्य योजना बोर्ड हरियाणा, विशेष सचिव, सरकार, हरियाणा, प्रशासनिक सुधार विभाग तथा सदस्य सचिव, राज्य प्रशासनिक सुधार आयोग, हरियाणा 09/08/2010 से 22/09/2010 तक
24 निदेशक आपूर्ति एवं निपटान, हरियाणा 29/04/2010 से 09/08/2010 तक
25 निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, हरियाणा तथा विशेष सचिव, सरकार, हरियाणा, माध्यमिक शिक्षा विभाग 23/04/2010 से 28/04/2010 तक
26 प्रबंध निदेशक, हरियाणा, वेयरहाउसिंग निगम 11/07/2008 से 23/04/2010 तक
27 विशेष सचिव, सरकार, हरियाणा, भूमि उपयोग बोर्ड 20/11/2007 से 11/07/2008 तक
28 निदेशक, ग्रामीण विकास, हरियाणा और विशेष सचिव, सरकार, हरियाणा, ग्रामीण विकास विभाग 29/10/2007 से 20/11/2007 तक
29 निदेशक, कृषि, हरियाणा और विशेष सचिव, सरकार, हरियाणा, कृषि विभाग 06/09/2007 से 29/10/2007 तक
30 अतिरिक्त। कार्यभार:- विशेष सचिव, सरकार, हरियाणा, योजना विभाग 27/07/2007 से 06/09/2007 तक
31 विशेष सचिव, सरकार, हरियाणा, वित्त विभाग 09/01/2007 से 06/09/2007 तक
32 मुख्य प्रशासक, आवास बोर्ड, हरियाणा 11/07/2005 से 09/01/2007 तक
33 उपायुक्त, कैथल 14/03/2005 से 09/07/2005 तक
34 विशेष कार्य अधिकारी (नियम), हरियाणा 27/09/2004 से 14/03/2005 तक
35 निदेशक, माध्यमिक शिक्षा हरियाणा एवं संयुक्त सचिव, सरकार, हरियाणा, माध्यमिक शिक्षा विभाग 17/09/2004 से 29/09/2004 तक
36 अपर। कार्यभार:- संयुक्त सचिव, सरकार, हरियाणा, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग 17/09/2004 से 27/09/2004 तक
37 संयुक्त सचिव, सरकार, हरियाणा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, हरियाणा तथा निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी, हरियाणा 19/12/2002 से 17/09/2004 तक
38 अतिरिक्त। प्रभार:- कृषि निदेशालय हरियाणा में विश्व व्यापार उत्पत्ति प्रकोष्ठ के प्रभारी 19/12/2002 से 16/06/2003 तक
39 संयुक्त सचिव, सरकार, हरियाणा, डेयरी विकास और मत्स्य विभाग 21/08/2002 से 24/09/2002 तक
40 प्रशासक, हुडा, फरीदाबाद 12/07/2002 से 12/08/2002 तक
41 संयुक्त सचिव, सरकार, हरियाणा, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी, हरियाणा 27/06/2002 से 12/07/2002 तक
42 उपायुक्त, झज्जर 04/01/2002 से 17/06/2002 तक
43 अपर। प्रभार:- निदेशक एवं संयुक्त सचिव, औद्योगिक प्रशिक्षण एवं व्यावसायिक शिक्षा 23/11/2001 से 09/12/2001 तक
44 संयुक्त सचिव, सरकार, हरियाणा, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एवं निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी, हरियाणा 12/07/2001 से 03/01/2002 तक
45 निदेशक, औद्योगिक प्रशिक्षण एवं व्यावसायिक शिक्षा, हरियाणा 28/04/2000 से 12/07/2001 तक
46 रजिस्ट्रार, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक 13/01/1999 से 27/03/2020 तक
47 उप सचिव, सरकार, हरियाणा, प्रशासनिक सुधार विभाग 27/08/1998 से 12/01/1999 तक
48 अतिरिक्त प्रभार:- संयुक्त आयुक्त, गुरुद्वारा चुनाव, हरियाणा 05/12/1997 से 26/08/1998 तक
49 उप सचिव, सरकार, हरियाणा, वाणिज्यिक कर तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग 03/12/1997 से 26/08/1998 तक
50 अतिरिक्त। कार्यभार:- अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, एचएसएएमबी, पंचकूला 24/07/1997 से 03/09/1997 तक
51 अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, हरियाणा 14/05/1997 से 02/12/1997 तक
52 अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, जींद 15/11/1996 से 05/05/1997 तक
53 रजिस्ट्रार, चौधरी चरण सिंह, हरियाणा, कृषि विश्वविद्यालय, हिसार 30/05/1996 से 14/11/1996 तक
54 अतिरिक्त कार्यभार:- रजिस्ट्रार, गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार 30/05/1996 से 23/10/1996 तक
55 उप सचिव, सरकार, हरियाणा, तकनीकी शिक्षा विभाग। 23/04/1996 से 29/05/1996 तक
56 रजिस्ट्रार, चौधरी चरण सिंह, हरियाणा, कृषि विश्वविद्यालय, हिसार 27/12/1995 से 11/04/1996 तक
57 अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए और विशेष अधिकारी कृषि उत्पादन क्षेत्र, रोहतक 01/07/1995 से 18/12/1995 तक
58 मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, और विशेष अधिकारी कृषि उत्पादन क्षेत्र, रोहतक 05/05/1995 से 01/07/1995 तक
59 अतिरिक्त। कार्यभार:- मेला प्रशासक, पेहोवा 27/03/1995 से 31/03/1995 तक
60 उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पेहोवा 07/09/1994 से 25/04/1995 तक
61 अवर सचिव, सरकार, हरियाणा, सहकारिता, पशुपालन और डेयरी विकास विभाग 12/08/1994 से 06/09/1994 तक
62 उपमंडल अधिकारी (नागरिक), टोहाना और प्रशासक नगर समिति, टोहाना 06/06/1994 से 03/08/1994 तक
63 उपमंडल अधिकारी (नागरिक), कोसली 19/05/1994 से 05/06/1994 तक
64 अतिरिक्त। कार्यभार:- प्रशासक, नगर पालिका, नारनौल 18/03/1994 से 10/05/1994 तक
65 उपमंडल अधिकारी (नागरिक), नारनौल 01/09/1993 से 10/05/1994 तक तक

हरियाणा आईएएस एसोसिएशन की ओर से विदाई
हरियाणा आईएएस एसोसिएशन की ओर से 30 अप्रैल 2025 की शाम पांच बजे आईएएस अशोक खेमका के रिटायरमेंट पर विदाई पार्टी रखी गई है, जो शाम पांच बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट की चौथी मंजिल पर मुख्य कमेटी रूम में होगी।
यह भी पढ़ें- IAS बनकर गांव पहुंचे सुखराम भूंकर ने पिता की मूछों पर दिया ताव, सवा करोड़ की गाड़ी से धांसू एंट्री, VIDEO
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications