हरियाणा सरकार को घेरने की तैयारी में हुड्डा, CM खट्टर ने इस तरह से निकाला तोड़, जानिए मामला
कांग्रेस हर राज्य में अपनी सियासी ज़मीन को मज़बूत करने में जुट गई है। इसी कड़ी में महंगाई, बेरोज़गारी जैसे मुद्दे के ख़िलाफ़ अब कांग्रेस हरियाणा में 'विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।
चंडीगढ़, सितंबर 30, 2021। कांग्रेस हर राज्य में अपनी सियासी ज़मीन को मज़बूत करने में जुट गई है। इसी कड़ी में महंगाई, बेरोज़गारी जैसे मुद्दे के ख़िलाफ़ अब कांग्रेस हरियाणा में 'विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करनाल से 10 अक्तूबर को कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहे हैं । 'विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम के ज़रिए हरियाणा कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यक्रम का तोड़ निकालने के लिए रणनीति तैयार करने में जुट गई है।

6 महीने पहले ही पूरा किया लक्ष्य
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यक्रम का तोड़ निकालने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा दांव खेला है। प्रदेश सरकार ने मार्च 2022 तक हर घर नल से जल का लक्ष्य रखा था। वहीं अब हरियाणा सरकार प्रदेश में हर घर जल राज्य बनने से सिर्फ़ 157 कनेक्शन ही दूर है। हर घर नल से जल का लक्ष्य रखा था लेकिन सरकार तय सीमा से 6 महीने पहले ही अपने लक्ष्य को पूरा करने जा रही है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा सरकार को इसके लिए बधाई दी है। शेखावत ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गोवा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार, पुडुचेरी, दादर नगर हवेली एवं दमन दीव ने हर घर जल राज्य, केंद्र शासित प्रदेश बनने की उपलब्धि पहले ही हासिल कर ली है।अब जल्द हरियाणा इस सूची में शामिल हो जाएगा।

सिर्फ़ 157 नल कनेक्शन बचे
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हरियाणा के 22 ज़िले में से 21 ज़िले में पहले ही हर घर जल के लक्ष्य को हासिल किया जा चुका है। मेवात में सिर्फ़ 157 नल कनेक्शन बचे हुए हैं, उससे जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो लक्ष्य दिया था, उसे पूरा करने के लिए जल जीवन मिशन की टीम राज्यों के साथ मिलकर तेज़ी से काम कर रही हैं। ग्रामीण भारत के हर घर में पीने का शुद्ध पानी के लिए जो लक्ष्य तय किए गए हैं उस पर तेज़ी से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। हर कनेक्शन को परिवार के मुखिया के आधार के साथ जिओ टैग भी किया जा रहा है।

'विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम का आग़ाज़
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ने हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस इकलौता विपक्षी दल है। बाकी दल सरकार में शामिल हैं या फिर उनका कोई विधायक ही नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे में हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम सदन से लेकर सड़क तक जनता की आवाज को बुलंद करें। 'विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम के तहत जनता के दुख-दर्द को सुना जाएगा और उनकी आवाज़ को बुलंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम चुनावी वादे को पूरा करने के लिए सरकार को मजबूर करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को चुनावी वादे पूरे करने के लिए दो साल दिया गया लेकिन अब और मोहलत नहीं दी जा सकती।

विधानसभा और बूथ स्तर पर चलाया जाएगा अभियान
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायकों से भी सलाह मशवरा किया, ज़्यादातर विधायकों ने विधायकों ने सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने के लिए जिला, खंड, विधानसभा और बूथ स्तर पर अभियान चलाने की बात कही। विधायकों ने कहा कि कांग्रेस ने बीते मानसून सत्र में सरकार को मजबूती से सदन में घेरा है। अब उन मुद्दों को धरातल पर उतार कर अभियान छेड़ने की जरूरत है। वहीं कुछ विधायकों ने कहा कि संगठन को मज़बूत करने की भी ज़रूरत है। विधायक पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इस अभियान में साथ जोड़ते हुए गुटबाज़ी से परहेज़ करें। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि गठबंधन सरकार जनआकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाई है। किसान सड़क पर बैठे हैं, उनसे वार्ता करने के बजाय लाठियां बरसाई जा रही हैं। सरकार को आंदोलन जल्द खत्म कराना चाहिए। बेरोजगारी प्रदेश में लगातार बढ़ रही है। अनेक घोटाले इस सरकार में हुए हैं, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ये भी पढ़ें: पंजाब: CM चन्नी की जारी है चुनावी पारी, कैप्टन कर रहे बाज़ी पलटने की तैयारी, जानिए क्या है पूरा मामला ?












Click it and Unblock the Notifications