13 साल की बेटी के साथ पांच साल से पिता कर रहा था हैवानियत, सौतेली मां को पता चला तो....

कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में एक 13 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि उसके पिता पर है। आरोपों के मुताबिक पिता बीते पांच वर्षें से अपनी 13 साल की बेटी के साथ हैवानियत करता आ रहा था। साथ ही वो घटना के बारें में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। मगर पीड़ित ने किसी तरह हिम्मत कर अपनी सौतेली मां को आपबीती सुनाई। जिस सुनकर सौतली मां ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल कर इसकी शिकायत की।

मां की हो चुकी है मौत

मां की हो चुकी है मौत

जानकारी के मुताबिक, 13 साल की बच्ची की मां की मौत हो चुकी है। उसकी मां की मौत हो जाने के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। वह अपने पिता और सौतेली मां के साथ कैथल थाना क्षेत्र के एक इलाके में रहती है। बच्ची का पिता ऑटो चालक है। एक दिन उसका पिता रेप कर रहा था तो उसकी सौतेली मां ने देख लिया। जिसके बाद उसे पूरी घटना के बारे में पता चला।

सौतेली मां ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर दी सूचना

सौतेली मां ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर दी सूचना

उसकी सौतेली मां ने चाइल्ड हैल्पलाइन पर फोन करके शिकायत कर दी। उसकी शिकायत पर बाल संरक्षण अधिकारी ने महिला थाना पुलिस को सूचना दी। बच्ची से पूछताछ की तो उसने पिता पर रेप का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए शुक्रवार देर रात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया है।

कक्षा आठवीं में पढ़ती है पीड़िता

कक्षा आठवीं में पढ़ती है पीड़िता

महिला पुलिस थाना से मामले की जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर दर्शना देवी ने बताया कि आरोपित की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसकी 13 साल की बेटी जो आठवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपित ने दूसरी शादी भी की हुई है, जो दूसरी पत्नी से भी एक चार साल की बेटी है। आरोपित ऑटो चालक अपनी 13 साल की बेटी के साथ पिछले पांच सालों से गलत काम कर रहा था। जब भी दूसरी पत्नी घर से बाहर जाती तो मौका मिलने पर आरोपित यह काम करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+