चुनाव आयोग आज 3 बजे करेगा हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा, जानिए सत्‍ता का समीकरण

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Dates: चुनाव आयोग आज 16 अगस्‍त अपराह्न तीन बजे जम्‍मू कश्‍मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा कर सकता है। चुनाव आयोग के साथ-साथ राजनीतिक दल भी अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

हाल ही चुनाव आयोग की टीम ने 12-13 अगस्‍त को हरियाणा और 8-9 अगस्‍त को जम्‍मू कश्‍मीर का दौरा किया था। चुनाव तैयारियों का जायजा लिया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है। आज इन्‍हीं दो राज्‍यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है।

assembly election 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024

हरियाणा में अभी भाजपा की सरकार है। नायब सिंह सैनी मुख्‍यमंत्री हैं। हरियाणा की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को पूरा होने वाला है। ऐसे में संभावना है कि हरियाणा में अक्‍टूबर में विधानसभा चुनाव 2024 करवाए जा सकते हैं। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। अभी 87 सीटें भरी हुई हैं। 3 सीट खाली हैं। हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा 46 सीटें हैं। अभी एचएलपी-1 और एक निर्दलीय की मदद से भाजपा ने अपने 41 विधायकों के साथ सत्‍ता में है। हरियाणा में विपक्ष के खाते में कांग्रेस के 29, जेजेपी के 10, आईएनएलडी एक और चार निर्दलीय विधायक हैं।

हरियाणा का सियासी समीकरण

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा-कांग्रेस में कोई भी बहुमत का आंकड़ा 46 पार नहीं कर पाई थी। भाजपा ने जजपा, एचएलपी और निर्दलीय के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। मनोहर लाल खट्टर सीएम बने थे। हालांकि 12 मार्च 2024 को भाजपा-जजपा गठबंधन टूट जाने के कारण मनोहर लाल खट्टर सरकार पांच साल तक कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई। फिर खट्टर की जगह सैनी सीएम बने। बाद में मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंच गए।

सरकार का कार्यकाल खत्‍म हो रहा

हरियाणा-3 नवंबर 2024
महाराष्‍ट्र-26 नवंबर 2024
झारखंड- 5 जनवरी 2025
जम्‍मू कश्‍मीर-सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर 2024 तक चुनाव करवाने के निर्देश दे रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+