Haryana Chunav News: आधे मंत्रियों व 24 MLA के टिकट काटेगी BJP, 300 दावेदारों की सूची दिल्‍ली भेजी

BJP candidate List Haryana 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की प्रदेश इकाई ने दो दिन से गुरुग्राम में डेरा डाल रखा है। भाजपा नेता उम्‍मीदवारों के नामों पर मंथन कर रहे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए टिकट वितरण में भाजपा कई चौंकाने वाले फैसले लेने के मूड में है। आधे मंत्रियों ही नहीं बल्कि 24 विधायकों के भी टिकट काट सकती है। भाजपा का इस बार ज्‍यादा फोकस युवाओं पर है।

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024

गुरुग्राम में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के पहले दिन 22 अगस्‍त को 5 जिलों के विधानसभा क्षेत्रों के दावेदारों पर मंथन किया गया है। दूसरे दिन 23 अगस्‍त को 17 जिलों पर चर्चा हो रही है।

खबर है कि हरियाणा भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2024 की टिकटों के लिए 300 से ज्‍यादा नामों की शुरुआती सूची आलाकमान को दिल्‍ली भेजी है। सूची में कई सीटों पर दो-तीन और कुछ सीटों पर 5 नाम तक शामिल हैं।

गुरुग्राम में भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में हरियाणा मामलों के प्रभारी सतीश पूनिया, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी बिप्‍लब देव, नायब सिंह सैनी समेत कई दिग्‍गज भाजपा नेता शामिल हुए।

भाजपा की गुरुग्राम बैठक से खबर आई है कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए पार्टी हर संभव कोशिश करेगी। वर्तमान विधायकों व मंत्रियों तक के टिकट कट सकते हैं। दो दर्जन से ज्‍यादा विधायक व करीब आधे मंत्रियों को इस बार टिकट से वंचित रहना पड़ सकता है।

उल्‍लेखनीय है कि हरियाणा में एक अक्‍टूबर को मतदान व चार अक्‍टूबर को मतगणना है। साल 2014 व 2019 से हरियाणा में भाजपा सरकार बन रही है।

हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। साल 2019 के चुनाव में भाजपा ने 40 सीटें जीती थी। बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए थी। ऐसे में 10 सीट जीतने वाली जेजेपी से गठबंधन करके भाजपा ने हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर बनाई थी।

साल 2024 में भाजपा-जेजेपी का गठबंधन टूट गया और खट्टर सरकार अल्‍पमत में आ गई। भाजपा ने खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्‍यमंत्री बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+