हरियाणा चुनाव 2024: कुमारी सैलजा को मनाना कांग्रेस के लिए कितना जरूरी? समझिए सत्‍ता का समीकरण

Kumari Selja News Haryana Chunav 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 चल रहे हैं। सभी 90 सीटों पर 5 अक्‍टूबर को मतदान व 8 अक्‍टूबर को मतगणना होगी। 10 साल से सत्‍ता में वापसी की उम्‍मीद लगाए बैठी कांग्रेस के लिए इस बार दिग्‍गज दलित नेता व सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा की नाराजगी भारी पड़ सकती है।

कुमारी सैलजा हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में इन दिनों चुनाव प्रचार से दूरी बनाए हुए है। इससे कांग्रेस टेंशन में है और भाजपा समेत अन्‍य विरोधी दल सैलजा के प्रति सहानुभूति दिखाकर 'आग में घी' डालने का काम कर रहे हैं।

Kumari Selja News Photo Haryana congress

दलितों का 35 सीटों पर प्रभाव

दरअसल, हरियाणा में कुमारी सैलजा को राजी रखना कांग्रेस की मजबूरी है, क्‍योंकि पूरे प्रदेश में दलितों की आबादी 22 फीसदी है। कुल 90 में से 17 सीटें तो एससी के लिए आरक्षित हैं। दलित वोटरों का 35 सीटों पर प्रभाव है।

हरियाणा में 17 रिजर्व सीटें

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में एससी के लिए आरक्षित 17 सीटों में से 7 कांग्रेस और 5 भाजपा ने जीतीं थी। 4 सीटें जजपा और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई। लोकसभा चुनाव 2024 में एससी के लिए रिजर्व दोनों सीटें कांग्रेस के हाथ में आई।

भाजपा ने दलितों पर लगाया दांव

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने पूरा फोकस दलित व ओबीसी वोटरों पर किए हुए है। भाजपा सरकार ने नौकरियों में एससी वर्ग के 20 प्रतिशत कोटे से वर्गीकरण कर अति वंचित 46 जातियों पर फोकस किया है। ये एसी मे 52 फीसदी हैं।

एससी वोट बैंक छिटका तो होगा नुकसान

हरियाणा में एससी-बीसी और एससी जाट वोटों का गठजोड़ सत्‍ता की कुर्सी तक पहुंचने का मुख्‍य रास्‍ता माना जाता है। एससी वोट बैंक छिटकने से भाजपा को लोकसभा की 5 सीटें गंवानी पड़ीं। कांग्रेस में सैलजा की अनदेखी को भाजपा दलितों का अपमान बता रही है।

मेरी रगो में कांग्रेस का खून-कुमारी सैलजा

हरियाणा पूर्व सीएम व दिग्‍गज भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर तो कुमारी सैलजा को भाजपा में आने तक का ऑफर दे चुकी है। जिसके जवाब में कुमारी सैलजा कह चुकी है कि उनकी रगों में कांग्रेस का खून दौड़ रहा है। वो बोली कि 'मैंने पहले भी कहा कि जैसे मेरे पिताजी कांग्रेस के तिरंगे में लिपटकर गए थे, वैसे ही सैलजा भी कांग्रेस के तिरंगे में लिपटकर जाएगी। मेरा मेरी पार्टी, मेरे नेता के प्रति कमिटमेंट है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+