Haryana: ट्रैफिक पुलिसवाले ने निजी कामों में खर्च कर दिए चालान के सवा 3 करोड़, फर्जी रसीदें दिखाकर लगाई चपत
हरियाणा में सरकारी पैसे के गबन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पलवल में कुछ पुलिसकर्मियों ने सरकार के खजाने से तीन करोड़ से अधिक की चपत लगा दी है। इस घटना का खुलासा पिछले महीने हुए हुआ है।
चालान ब्रांच में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने वर्ष 2020 से अप्रैल 2023 तक विभिन्न चौकी थानों में काटे गए वाहनों के चालानों की रकम को विभाग के खातों में जमा न करके खुद के निजी कामों में खर्च कर दी।

डीएसपी संदीप मोर ने बताया कि एसपी लोकेंद्र सिंह को जानकारी मिली कि ई-चालान की रकम समय पर खातों में जमा नहीं हो रही है। जिसके बाद उन्होंने जब ब्योरे का मिलान किया गया तो चालान से आई राशि और बैंक में जमा राशि में काफी अंतर था।
जिसके बाद उन्होंने जांच के आदेश दिए। जांच की गई तो करीब सवा 3 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा हुआ। जांच में पाया कि जनवरी 2020 से 31 मार्च 2023 तक बैंक में पैसे जमा कराने की जो रसीद रिकॉर्ड में लगी हुई थी, वे बैंक की रसीदों से भिन्न थी।
जो राशि रसीदों के हिसाब से खातों में नहीं गई। वह करीब 3 करोड़ 20 लाख 19 हजार 650 रुपए थी। आरोपी ने बैंक की रसीदों पर फर्जी मोहर लगाकर उन्हें रिकॉर्ड में लगाया हुआ था। कैंप थाना पुलिस ने चालान ब्रांच में तैनात हैड कॉन्स्टेबल जनक व ओमवीर के खिलाफ सरकारी पैसे का गबन करने का केस दर्ज किया।
ईएचसी ओमबीर की तैनाती के दौरान एक अगस्त 2021 से 31 अगस्त 2021 तक चालानों से विभाग को 14 लाख 76 हजार 200 रुपये प्राप्त हुए। लेकिन बैंक में 14500 रुपये कम जमा किए गए। मुख्य आरोपी हेड कॉन्स्टेबल जनक को गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले अप्रैल माह में भी चालान शाखा में साढ़े 12 लाख रुपये गबन का मामला सामने आया था। इस दौरान कार्यालय में नियुक्त हुए नए प्रधान सिपाही द्वारा खुलासा किए जाने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications