हरियाणा को आखिर किस मामले में मिला भारत के सभी राज्यों में पहला स्थान, CM खट्टर ने बताया

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री का कहना है कि, हरियाणा को सुशासन सूचकांक के लिहाज से भारत के सभी राज्यों में पहला स्थान मिला है। सरकार की ओर से बताया गया कि, सिटीजन सेंट्रिक गवर्नेंस में 0.914 का स्कोर हासिल करके हरियाणा टॉप पर है।

haryana top in country, by securing a score of 0.914 in Citizen Centric Governance

मालूम हो कि, केंद्र सरकार ने सुशासन सूचकांक-2021 में टॉप करने वाले राज्यों की सूची जारी है। RTS, शिकायत निवारण तंत्र और ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने में हरियाणा अव्वल रहा है। हरियाणा ने पिछली रैंकिंग की तुलना में कृषि और संबद्ध क्षेत्र में सुधार दिखाया है। यहां के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग ने पोस्ट किया कि, सुशासन सूचकांक में नागरिक केंद्रित शासन में हरियाणा को पहला स्थान मिला है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि, मुख्यमंत्री खट्टर के नेृतत्व में सरकार लगातार सुशासन की दिशा में काम कर रही है।

haryana top in country, by securing a score of 0.914 in Citizen Centric Governance

सुशासन सूचकांक-2021 में टॉप करने वाले राज्यों की सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि, आगामी वर्ष 2022 को 'सुशासन अंत्योदय उत्थान वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि, आगामी वर्ष 2022 को 'सुशासन अंत्योदय उत्थान वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे सुशासन दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, जनवरी से परिवार पहचान पत्र के माध्यम से राशन मिलेगा और PDS के लिए अब राशन कार्ड ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य बढ़ने या घटने का हिसाब भी परिवार पहचान पत्र में होगा। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की याद में गुरुग्राम में एक स्मृति पार्क बनाने की भी घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+