सिरसाः बेटे को मां के अवैध संबंध का चल गया पता फिर प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम

सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले के संतनगर गांव में शुक्रवार को मां के अवैध संबंधों के कारण बेटे की जान चली गई। मृतक बेटा मां के अवैध संबंध के बीच रुकावट बन रहा था। बेटे की हत्या महिला के प्रेमी पर है, जिसने अपने तीन-चार दोस्तों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी और शव को एक किसान के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाक परिजनों को सौंप दिया।

बेटे को था मां के अवैध संबंध की जानकारी

बेटे को था मां के अवैध संबंध की जानकारी

मृतक के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी पत्नी का कुलदीप नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। इस बारे में उसके बेटे रघुबीर को जानकारी हो गई। अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे बेटे को कुलदीप ने रास्ते से हटाने की योजना बनाई। बीते शुक्रवार को रघुबीर हर रोज की तरह मजदूरी के लिए गया हुआ था। आरोपित देर शाम घर लौटते वक्त कुलदीप व उसके तीन-चार साथी उसे जबरदस्ती उठाकर खेतों में ले गए।

मां के प्रेमी ने की हत्या

मां के प्रेमी ने की हत्या

वहां तेजधार हथियार से गला रेतकर रघुबीर की हत्या कर दी। हत्या की शक उसको पर न हो इसके लिए उसने दूसरे के खेत में लाश फेंक दिया। ओमप्रकाश ने बताया कि जब देर रात तक रघुबीर घर नहीं लौटा तो उसे चिंता हुई। उसने गांव में काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लगा। सुबह उसे पता चला कि रघुबीर का शव खेतों में पड़ा है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद कुलदीप व तीन अन्य को हिरासत में लिया।

पुलिस ने आरोपित और उसके साथियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित और उसके साथियों को किया गिरफ्तार

सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उन्होंने अपना कुबूल किया है। रानियां थाना प्रभारी साधुराम का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया तो शक के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+