फ्रिज बनवाने के बहाने लड़के को घर पर बुलाकर महिला ने बना लिया वीडियो, करने लगी ब्लैकमेल

सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले में पुलिस ने ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें से दो महिला और एक पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है कि इस गैंग का सदस्य अभी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने इन लोगों के पास से 28 हजार रुपये नकद, एक स्कूटी और एक मोबाइल बरामद किया है।

लड़के को घर पर बुलाया और उतार दिए उसके कपड़े

लड़के को घर पर बुलाया और उतार दिए उसके कपड़े

पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक कल्याण नगर के रहने वाले नवदीप ने थाने में शिकायत दी थी कि कुछ लोग उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पीड़ित युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि एक महिला ने उसे फ्रीज ठीक करवाने के लिए घर पर बुलाया। जब वो वहां पहुंचा तो उसने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और प्लान के मुताबिक महिला के दो साथ और आ गए।

युवक का बना लिया वीडियो और करने लगे ब्लैकमेल

युवक का बना लिया वीडियो और करने लगे ब्लैकमेल

इसके बाद तीनों ने मिलकर जबरदस्ती उसके कपड़े उतरवाए और फिर उसका वीडियो बनाया गया। उन तीनों ने युवक से 50 हजार की डिमांड की। पीड़ित को धमकाया गया कि पैसे नहीं देने पर पुलिस में उसके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करवा देंगे, जिसके बाद पीड़ित ने उन लोगों को कुल 28 हजार रुपये दे दिए और पुलिस में शिकायत कर दी।

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने उनके कब्जे से 28 हजार रुपये, पीड़ित की एक स्कूटी और मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+