हरियाणा: CM मनोहर लाल की सादगी, शताब्दी से पहुंचे दिल्ली, ट्रेन की सवारी को लेकर कही ये बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में उनकी सादगी देखते ही बन रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शताब्दी ट्रेन से दिल्ली की यात्रा की। उनकी यह सादगी देख काफी लोग मुरीद हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि शताब्दी ट्रेन से दिल्ली आने में सवा घंटे का समय लगता है। और फ्लाइट से भी आने में इतना ही समय लग जाता है। नियमों का पालन करने और एयरपोर्ट पहुंचने में काफी समय लग जाता है। इससे रोजमर्रा के काम भी बाधित होते हैं। इसलिए ट्रेन से ही यात्रा करने में ठीक है।

कोहरे और धुंध में ट्रेन की सवारी ही सही है। क्योंकि, कोहरे और धुंध की वजह से अधिकांश फ्लाइट भी रद्द हो रही है। मुख्यमंत्री समय-समय पर कभी बस, कभी ट्रेन, कभी मोटरसाइकिल और कभी साइकिल पर यात्रा करते हुए देखे जाते रहे हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ट्रेन का सफर अन्य माध्यमों से कहीं ज्यादा सुविधाजनक भी है। इस दौरान रास्ते में मिलने वाले आम आदमियों के दुख दर्द को जानने का भी एक अच्छा मौका मिलता है और मौके पर उनका समाधान भी किया जा सकता है। क्योंकि वाया एयर मोबाइल बंद रहते हैं और दिन भर के पेंडिंग काम भी पूरे नहीं हो पाते।
मुख्यमंत्री की शताब्दी में यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों की कई दर्जन महत्वपूर्ण फाइल भी लेकर गए हैं और यात्रा के दौरान उन्होंने जनहित के कई कार्यो का निपटारा भी किया। यानि एक पल भी जनहित के कार्यों से दूर न रहने वाले मुख्यमंत्री लगातार जन समर्पित भावना से लगे रहने वाले शख्स हैं। उनकी सादगी उनकी विचारधारा को प्रदर्शित करने के लिए काफी है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: CM मनोहर लाल ने अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को किया सम्मानित, एथलीटों से मांगे सुझाव












Click it and Unblock the Notifications