हरियाणा रोडवेज-कर्मियों का चक्का जाम, रुकीं बसें, जहां-तहां भटक रहे यात्री, सरकार ने रिपोर्ट मांगी

चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों का चक्का-जाम प्रदर्शन चल रहा है। बसें नहीं चलने दी जा रहीं। आज सुबह से जगह-जगह हड़ताल शुरू हो गई है। बसें न चलने पर यात्री इधर-उधर भटक रहे हैं। स्थिति को देखते हुए सरकार ने उच्चाधिकारियों से 10 बजे पहली रिपोर्ट मांगी। बताया जा रहा है कि, सिरसा में किसान यूनियन और कर्मचारियों ने रात 2 बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ से चलने वाली बस रोक दीं। वहीं, रोडवेज के कर्मचारी दरी बिछाकर बस के आगे बैठ गए।

Haryana roadways strike today: thousands Employees On protest, Stopped Buses

ध्यान देने वाली बात यह है कि, प्रदर्शन करने वाले रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को किसान यूनियन के सदस्यों ने समर्थन दिया है। हां, जी सिरसा से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसमें हड़ताल को समर्थन देने किसान यूनियन के सदस्य नजर आ रहे हैं। कुछ यात्रियों ने बताया कि, अंबाला डिपो में रविवार रात को जो गाड़ियां पहले से बाहर थीं, वह ही चलीं। मगर, अब बसें नहीं मिल रहीं। उन्हें वजह बताई गई कि, आज यानी कि सोमवार को हरियाणा में रोडवेज का चक्का जाम है, और रोडवेज कर्मचारियों की 2 दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई है। इसलिए, प्रदेश में कई जगह बसें नहीं चल रहीं।

Haryana roadways strike today: thousands Employees On protest, Stopped Buses

बसें न चलने से यात्री परेशान हैं। बहुत से लोग बस स्टैंड पर खड़े होकर बसों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग अन्य वाहनों के जरिए अपनी राह नाप रहे हैं। इसके अलावा दूर के रहने वाले बहुत से लोगों को बसें न चलने के कारण इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

Haryana roadways strike today: thousands Employees On protest, Stopped Buses

हालत यह हैं कि, कई को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। अभी, गृहमंत्री अनिल विज के क्षेत्र अंबाला में रोडवेज कर्मचारी गेट पर धरना देते हुए देखे गए हैं। बताया जा रहा है कि, सरकार ने रोडवेज मुख्यालय से रिपोर्ट मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+