Haryana Chunav Result 2024: रिजल्‍ट से पहले नूंह में समर्थकों में चली गोली, चुनावी रंजिश में बहा खून

Nuh Punahana Chunav Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के सबसे संवेदशनशील जिले नूंह में चुनावी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। 8 अक्‍टूबर को हो रही मतगणना से पहले नूंह जिले की पुन्‍हाना सीट पर गोली चल गई। गोली लगने से 14 साल का बच्‍चा घायल हो गया।

पुन्‍हाना चुनाव परिणाम 2024 आने से पहले रविवार को गांव जैमत में कांग्रेस प्रत्‍याशी मोहम्‍मद इलियास और रहीशा खान के समर्थकों के बीच फायरिंग हुई है। घायल 14 साल क बच्‍चे को स्‍थानीय अस्‍पताल से दिल्‍ली के ट्रोमा सेंटर के लिए रैफर करना पड़ा है।

Haryana Result Chunav 2024 Punhana Nuh

दरअसल, नूंह समेत हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्‍टूबर को वोट डाले गए थे। नूंह में मतदान के दौरान पुन्‍हाना विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस प्रत्‍याशी मोहम्‍मद इलियास और रहीशा खान के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना पाकर पहुंचे सुरक्षा बलों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया।

पुन्‍हाना चुनाव की यह रंजिश रविवार को भी देखने के मिली और गांव जैमत में गोली चलने का मामला सामने आया है। पुन्‍हाना थाना पुलिस ने 15 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गोली चलने की सूचना पर पुन्‍हाना थाना प्रभारी जंगशेर सिंह मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए।

उल्‍लेखनीय है कि मुस्लिम बाहुल इलाके मेवात के नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्‍हाना में बंपर वोटिंग हुई है। तीनों जगहों पर मतदान का प्रतिशत 70 फीसदी को पार कर गया है। कांग्रेस को मेवात इलाके से बढ़त की उम्‍मीद है।

मेवात में कितना मतदान?

  • नूंंह- 73.13 प्रतिशत
  • फिरोजपुर झिरका - 74.42 प्रतिशत
  • पुन्‍हाना-70.18 प्रतिशत

पुन्हाना, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

वर्तमान विधायक मोहम्मद इलियास, कांग्रेस (816 वोटों से जीत)
कुल वोटर-204518 पुरुष-110931 महिला-93587

ऐजाज खान, भाजपा उम्‍मीदवार
उम्र-56
शिक्षा-एलएलबी
करियर-2019 से भाजपा में हैं। किसान मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्य।

मोहम्मद इलियास, कांग्रेस उम्‍मीदवार
उम्र-69 साल
शिक्षा-स्नातक
करियर-1991 में पहला चुनाव लड़ा। 4 बार विधायक चुने गए।

सीट का गणित: 3 चुनाव में से एक में निर्दलीय जीता। लगातार दो बार से कांग्रेस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+