एंटी रोमियो दल की तर्ज पर हरियाणा में शुरु हुआ ऑपरेशन दुर्गा
राज्यभर में यह अभियान बुधवार से शुरू हो गया है। इन टीमों ने बुधवार को प्रदेश भर से 70 से अधिक मनचलों को हिरासत में लिया है।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद लगातार चर्चाओं में रहे एंटी रोमियो स्क्वायड की तर्ज पर हरियाणा की खट्टर सरकार ने भी ऑपरेशन दुर्गा शुरु कर दिया है। ऑपरेशन दुर्गा के तहत गठित पुलिस टीमें पार्कों, होटलों और कॉलेजों के बाहर इस बात का ध्यान रखेंगी कि कोई लड़कियों को परेशान ना कर सके।

राज्यभर में यह अभियान बुधवार से शुरू हो गया है। इन टीमों ने बुधवार को प्रदेश भर से 70 से अधिक मनचलों को हिरासत में लिया है। मनचलों पर लगाम के लिए पुलिस के अधिकतर जवान सिविल वर्दी में थे। यमुनानगर समेत कई जिलों में खुद महिला पुलिस कर्मियों ने यह अभियान चलाया। राज्य के स्कूलों, कॉलेजों और पार्कों के बाहर मुख्यमंत्री के उड़नदस्तों ने इस विशेष अभियान ऑपरेशन दुर्गा की शुरुआत की है।
सीआइडी चीफ अनिल कुमार राव की देखरेख में सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड के आइजी राजेंद्र सिंह और एसपी धीरज सेतिया 'आपरेशन दुर्गा' को चलाएंगे। राज्य भर में पुलिस विभाग की कुल 24 टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में महिला पुलिसकर्मियों को खाख तरजीह दी गई है, जो राज्य में महिला सुरक्षा और छेड़खानी जैसे मामलों पर अपनी पैनी नजर रखेगी।












Click it and Unblock the Notifications