Haryana Chunav Result: किसान आंदोलन को लीड करने वाले गुरनाम चढूनी की जमानत जब्त, सोची नहीं होगी इतनी बुरी हार!
Pehowa Chunav Result: हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनने जा रही है। सभी एग्जिट पोल को गलत साबित करते हुए भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में काबिज होगी। इस बीच तीन कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
कुरुक्षेत्र जिले की पिहोवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले चढूनी की बुरी हार हुई है। उनको सिर्फ 1 हजार 170 वोट मिले हैं। इतना ही नहीं उनकी जमानत तक जब्त हो गई। इस सीट पर कांग्रेस के मनदीप चट्ठा ने जीत दर्ज की है। मनदीप को कुल 64548 वोट मिले हैं। उन्होंने 6553 वोटों के अंतर से चुनाव जीता है।

कांग्रेस-बीजेपी को मिले इतने वोट
संयुक्त संघर्ष पार्टी से चुनाव लड़ने वाले किसान नेता चढूनी को पिहोवा की जनता ने नकार दिया। वो सिर्फ 1170 वोट ही जुटा पाए और उनकी जमानत जब्त हो गई। इधर, कांग्रेस के मंदीप चट्ठा ने 64548 वोट हासिल करके सीट जीती, जबकि भाजपा के जय भगवान शर्मा को 57995 वोट मिले।
हरियाणा में भाकियू के प्रमुख हैं चढूनी
गुरनाम सिंह चढूनी हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख भी हैं। वह 2020-21 के किसान आंदोलन के उन प्रमुख नेताओं में से एक थे, जब किसानों ने केंद्र सरकार की ओर से पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली को जाम कर दिया था।
टॉप-5 प्रत्याशियों को कितने मिले वोट?
| कांग्रेस | मनदीप चट्ठा | 64548 |
| बीजेपी | जय भगवान शर्मा | 57995 |
| लोकदल | बलदेव सिंह वड़ैच | 1772 |
| जेजेपी | सुखविंदर कौर | 1253 |
| संयुक्त संघर्ष पार्टी | गुरुनाम सिंह चढूनी | 1170 |
| आम आदमी पार्टी | गेहल सिंह संधू | 890 |
Rewari Chunav Result: लालू यादव के दामाद की सीट का क्या हाल? जानिए रेवाड़ी विधानसभा का परिणाम
कांग्रेस ने कहा-नतीजे हमें अस्वीकार्य
इधर, हरियाणा में आए नतीजों पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "हरियाणा के संदर्भ में हम चुनाव आयोग से दोपहर से लगातार शिकायत कर रहे हैं। उनसे जवाब आया और हम उसका भी जवाब दे रहे हैं....हम सब शिकायत लेकर चुनाव आयोग के सामने कल या परसों पेश करेंगे। हरियाणा चुनाव के नतीजे हमें अस्वीकार्य है क्योंकि ये लोकतंत्र की हार हुई है और तंत्र की जीत हुई है।"












Click it and Unblock the Notifications