Rewari Chunav Result: लालू यादव के दामाद की सीट का क्या हाल? जानिए रेवाड़ी विधानसभा का परिणाम
Rewari Chunav Result: हरियाणा में नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। हालांकि कांटे की टक्कर साफ नजर आ रही थी, लेकिन परिणामों ने सबकुछ पलट दिया। इस बीच एक सीट रेवाड़ी पर भी सबकी नजर हैं, जहां से कांग्रेस उम्मीदवार और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव चुनाव लड़ रहे हैं।
रेवाड़ी सीट पर बीजेपी के लक्ष्मण सिंह यादव जीत गए हैं। उन्हें कुल 83033 वोट मिले हैं, उन्होंने 28909 वोटों के अंतर से चुनाव जीता, जबकि कांग्रेस के उम्मीदार चिरंजीव राव के खाते में कुल 54124 वोट आए हैं। राव दूसरे नंबर पर रहे। कुल 20 राउंड की काउंटिंग चली।

पिता अजय यादव 6 बार रहे विधायक
रेवाड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीव राव दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं। इससे पहले 2019 में वो विधायक चुने गए थे। बता दें कि राव के पिता अजय सिंह यादव रेवाड़ी सीट से छह बार विधायक रह चुके हैं।इतना ही नहीं चिरंजीव के दादा राव अभय सिंह रेवाड़ी के पहले विधायक रह चुके हैं।
विनेश फोगाट ने दर्ज की जीत
जुलाना सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और महिला पहलवान विनेश फोगाट ने जीत का दम दिखाया है। पहलवान विनेश फोगाट ने कुल 65080 वोट हासिल किए हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी बीजेपे के कैप्टन योगेश बैरागी को 59065 वोट मिले। विनेश ने यह चुनाव कुल 6015 वोटों से जीता है। तीसरे नंबर पर इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी सुरेन्द्र लाठर रहे। उनको 10158 वोट मिले।












Click it and Unblock the Notifications