Haryana News: हरियाणा के राशन कार्ड धारकों की हुई मौज, सीएम सैनी की सरकार ने किया यह बड़ा फैसला

Haryana News: हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार बीपीएल कार्ड धारकों को कई सुविधाएं दे रही है। हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा एलान किया है।

प्रदेश में जिनके राशन कार्ड बने हुए हैं। उनको ई-केवाईसी करना जरूरी है। अगर किसी की ई-केवाईसी नहीं है तो उन्हें आगे चलकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सरकार ने इस आधार कार्ड से जोड़ने की तारीख में बढ़ोतरी कर दी है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब आराम से राशन कार्ड की ई-केवाईसी का काम कर सकते हैं। तब तक लोगों को राशन का फायदा मिलता रहेगा।

cm saini

सरकार की तरफ से आधार कार्ड और राशन कार्ड को मर्ज करने की तारीख में बढ़ोतरी कर दी गई है। पहले इसकी आखिरी तिथि 30 जून 2024 थी। लेकिन इसे बनाकर 30 सितंबर 2024 तक कर दिया गया है। ऐसे में राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत मिली है। इससे पहले भी सरकार राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने की तारीखों को बढ़ाने का फैसला कर चुकी है।

राज्य सरकार द्वारा फरवरी 2017 में पीडीएस के तहत लाभ लेने के लिए राशन को आधार से मर्ज करना जरूरी कर दिया था। इसकी अनदेखी करने पर राशन कार्ड धारकों को राशन की सुविधा का फायदा नहीं मिलेगा। राशन कार्ड धारक जन सुविधा केंद्र पर जाकर राशन कार्ड को आधार कार्ड से मर्ज कर सकते हैं।

इसके लिए राशन कार्ड धारक को सबसे पहले राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। सरकार ने हर राज्य के लिए अलग पोर्टल बना रखा है। इसके बाद राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने का ऑप्शन ओपन हो जाएगा। यहां से ई-केवाईसी का प्रक्रिया शुरू करने का काम किया जा सकता है। फिर लिंक करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए राशन कार्ड का नंबर, आधार कार्ड का नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। इसके बाद सबमिशन बटन पर क्लिक करके ओटीपी डालना होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा। राशन कार्ड धारक को एसएमएस के जरिए आधार से लिंक होने की जानकारी मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+