Haryana News: पंचकूला के विद्युत उपभोक्ताओं की सुनी जाएगी समस्याएं, जानिए कब और कहां होगी सुनवाई

Haryana News: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच पंचकूला के उपभोक्ताओं की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई और निवारण करेगा। रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में एक लाख रुपए से अधिक और 3 लाख रुपए तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।

पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण 3, 10, 18 और 24 जून को होगा। यह कार्यवाही यूएचबीवीएन के मुख्यालय, विद्युत सदन, इंडस्ट्रियल प्लाट-3 और 4, सेक्टर-14, पंचकूला में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी।

haryana light

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त जानकारी देते हुए बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, ख़राब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+