Haryana News: महेंद्रगढ़ में गरजे पीएम मोदी, कहा-'कांग्रेस पूरे देश से राम को हटाना चाहती'
Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर खुलकर हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश से राम को हटाना चाहती है। दलित पीड़ितों और ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुसलमान को देना चाहती है। लेकिन जब तक मोदी है। तब तक ऐसा नहीं होने दूंगा।
पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल का नाम लेकर उनके समर्थकों को भी साधने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि हमने चौधरी बंसीलाल के साथ मिलकर सरकार चलाई। वह हरियाणा के विकास के लिए कटिबद्ध थे।

पीएम मोदी ने कहा कि बंसीलाल से मेरी बहुत निकटता थी। उनके पास अनुभव की इतनी बातें हुआ करती थी कि कभी-कभी रात एक-एक बजे तक बातें करते थे। वह मुझसे बहुत प्यार करते थे। सब महापुरुषों से प्रेरणा लेकर यह मेरी गारंटी है कि हरियाणा का विकास नहीं रुकने देंगे।
रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय राज्य मंत्री और गुरुग्राम से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह, भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह, कुलदीप बिश्नोई, कृषि मंत्री जेपी दलाल, पूर्व सांसद सुधा यादव के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
आपको बता दें कि पीएम मोदी की हरियाणा में यह तीसरी रैली थी। इससे पहले पीएम मोदी अंबाला और सोनीपत में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए मतदान की अपील कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications