Haryana News: पीएम मोदी ने अगले 25 वर्षो में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा: मंत्री कंवरपाल

Haryana News: हरियाणा के स्कूल शिक्षा, वन एवं पर्यावरण मंत्री कंवरपाल ने मंगलवार को यमुनानगर जिले के प्रतापनगर और छछरौली में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। स्कूल शिक्षा मंत्री के संकल्प यात्रा में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत तभी बनेगा जब हमारे युवाओं को ऐसी शिक्षा मिले। जो उन्हें रोजगार के लिए सक्षम बनाए और उनकी सोच 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से ओतप्रोत हो।

kanwarpal

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगले 25 वर्षो में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सरकार दिन-रात कार्य कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करने के लिए वर्तमान केन्द्र एवं हरियाणा सरकार विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नौकरियों में एक लाख 80 हजार रुपए से कम वार्षिक आय वाले बीपीएल परिवारों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई है। उस अंत्योदय परिवार के उम्मीदवार को सरकारी नौकरियों की भर्ती में पांच अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। जिसका कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है। सरकार द्वारा ऐसे गरीबों का चूल्हा जलाने के लिए उन्हें स्वरोजगार से जोड़ रही है।

स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर एक व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। साढ़े 9 सालों में मोदी सरकार और 9 सालों में मनोहर लाल सरकार की जो योजनाएं बनी हैं। यदि कोई व्यक्ति उन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गया है तो उन्हें योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जा रहा है। मोदी-मनोहर सरकार का ध्येय सरकारी योजनाओं को गरीब के घर तक पहुंचाना है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाएं हैं। जिन्हें इस यात्रा के जरिए जनता के समक्ष रखा जा रहा है।

विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा कार्यक्रम में एलईडी वैन में सरकार की विभिन्न योजनाओं को दिखाया गया। यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित अंत्योदय पर आधारित स्टॉल लगाकर आमजन को जागरूक करते हुए लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम स्थल में बैंक की स्टॉल, स्वास्थ्य जांच शिविर, हेल्प डेस्क, आयुष कैंप, योगाभ्यास, क्रिड हेल्प डेस्क, सीएससी स्टॉल, शिक्षा विभाग, पीएम उज्ज्वला योजना, मेरा भारत पंजीकरण हेल्प डेस्क भी लगाई गई। मुख्य अतिथि ने अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ स्टॉल्स का अवलोकन किया।

स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेते हुए शपथ दिलाई कि वे भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे। देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।'

इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार अमले ने विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा कार्यक्रमों में विकास गीतों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान खेतों में ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। मेरी कहानी-मेरी जुबानी के माध्यम से योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने मन की बात साझा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+