Haryana News: हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में लोगों की मिल रहा योजनाओं का लाभ, जानिए सीएम की भूमिका

Haryana News: विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा के गांवों और शहरों में पहुंच रही है। लोग यात्रा का स्वागत करने के साथ अपनी समस्याओं से सांसदों, विधायकों और अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं। जिससे उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान भी हो रहा है। इस प्रक्रिया से लोग खुश हैं। उन्हें इस बात का संतोष है कि समस्याओं के निदान के लिए उन्हें जिला मुख्यालय के कार्यालयों में नहीं जाना पड़ता है। उनके समय व धन की भी बचत हो रही है।

लोगों को मिल रहा स्वास्थ्य जांच का लाभ

इतना ही नहीं इस यात्रा के दौरान लोग स्वास्थ्य जांच का भी बखूबी लाभ ले रहे हैं। घर के द्वार पर ही कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। यात्रा के दौरान 7 लाख 23 हजार 456 लोग विभिन्न जगहों पर लगे कैपों में स्वास्थ्य की जांच करा चुके हैं। 4 लाख 98 हजार 23 लोगों ने टीबी की जांच कराई है। लोगों को मुफ्त दवा भी मिल रही है। यात्रा के प्रति लोग खासे उत्साहित हैं। अभी तक यात्रा में 40 लाख 16 हजार 294 लोग भागीदारी कर चुके हैं। 23 लाख 19 हजार 454 पुरुष और 16 लाख 89 हजार 935 महिलाएं यात्रा में उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन है कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्व का विकसित राष्ट्र बनाना है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के मकसद से पूरे भारत में 16 नवंबर 2023 से विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है।

cm khattar

मुख्यमंत्री खुद कर रहे मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री मनोहर लाल विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मिलने वाली शिकायतों की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री लोगों से संवाद भी करते हैं और बैठकें लेकर अधिकारियों को भी निर्देश देते हैं कि लोगों की समस्याओं का तत्परता से समाधान करें। मुख्यमंत्री के इसी एक्शन मोड से लोग भी प्रभावित हैं और उनके सामने खुलकर बात रखते हैं। अब लोगों को अपनी बातें सीएम तक पहुंचाने में बिचौलियों की जरूरत नहीं पड़ रही है।

खिलाड़ियों, महिलाओं व विद्यार्थियों को मिल रहा सम्मान

विकिसत भारत संकल्प यात्रा के दौरान गांवों के पदक विजेता खिलाड़ियों, विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाली महिलाओं और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है। 25 हजार 509 महिलाओं, 43 हजार 270 विद्यार्थियों और 6295 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा चुका है। इसी तरह से 5932 कलाकारों को भी पुरस्कार मिल चुका है।

लोगों को जनहितैषी योजनाओं का मिल रहा लाभ

विकिसत भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोगों को केंद्र और राज्य की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ में उनको योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यात्रा के दौरान हुए कार्यक्रमों में 1 लाख 20 हजार 411 लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड तत्काल जारी किए गए। इसी तरह से 1 लाख 62 हजार 239 लोगों के परिवार पहचान पत्रों की खामियों को दूर किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+