Haryana News: जेल और बिजली विभाग मिलने पर बोले मंत्री रणजीत चौटाला, कहा-'वित्त विभाग के बाद दूसरा बड़ा विभाग'

Haryana News: हरियाणा सरकार ने अपने सभी नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। नए मंत्रियों ने अपने कामकाज करना शुरू भी कर दिया है। सीएम नायब सिंह सरकार की कैबिनेट की बैठक 23 मार्च को हुई। इसके बाद हरियाणा के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने बताया कि आखिर किस वजह से उन्हें फिर से बिजली एवं जेल विभाग सोपा गया है।

बिजली एवं जेल विभाग मिलने पर कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बैठक थी। होली की शुभकामनाएं और बधाई एक दूसरे को दी गई। इसके साथ ही कुछ बातों पर चर्चा भी हुई। लोगों से जुड़ी कुछ बातों को लेकर चर्चा हुई। मुझे जो बिजली का विभाग मिला है। वह मेरे पास पहले भी था और यह वित्त विभाग के बाद दूसरा बड़ा विभाग है।

ranjit singh choutala

उन्होंने कहा कि मई-जून-जुलाई में बिजली लोगों को 24 घंटे उपलब्ध करवाना हमारे लिए बड़ी चुनौती है। वहीं जेल विभाग की बात है तो प्रदेश में 22 जेल हैं और कई 25000 कैदी हैं। दोनों ही विभाग बहुत बड़े हैं। अब नया मंत्रिमंडल बना तो नए साथियों को विभाग दिए जाने थे। यह सीएम का विशेषाधिकार है कि वह किसको क्या जिम्मेदारी दें। मुझे जो विभाग मिले हैं। मैं उनसे खुश हूं। मेरे काम के रिकॉर्ड को देखते हुए यह विभाग फिर से दे दिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने आगे कहा कि आने वाले महीने गर्मी के हैं। ऐसे में किसान हो या उद्योग सभी को बिजली पहुंचाना चुनौती होता है। हम इसको लेकर लगातार विभागों के साथ बैठक कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि प्रदेश में बिजली की कोई इतनी बड़ी समस्या नहीं है कि लोगों को धरना प्रदर्शन करना पड़े। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि हमारे विभाग के लोग बिजली की कोई भी समस्या आने वाले दिनों में नहीं होने देंगे।

केजरीवाल के मुद्दे को लेकर मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि कानून अपने तरीके से काम करता है। यहां तक की इंदिरा गांधी भी गिरफ्तार हुई थी। उन्होंने कहा कि आरोप लगाना आसान है। इमरजेंसी के दौरान देश के बड़े-बड़े नेता गिरफ्तार हुए थे। मेरे पिता और दो भाइयों को भी उसे वक्त गिरफ्तार किया गया था। इसलिए कानून पर सवाल नहीं उठाने चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्होंने कुछ किया होगा। जिस वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। शराब को लेकर यह डील बहुत बड़ी थी। कुछ बातें धीरे-धीरे सामने आएंगी। उन्होंने कहा कि जब एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जाता है तो बिना तथ्यों के आधार पर यह गिरफ्तारी नहीं हुई होगी।

कांग्रेस पार्टी द्वारा बैंक अकाउंट चीज किए जाने पर देश में अघोषित आपातकाल के आरोप लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आरोप सरासर निराधार है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस पार्टी पर मीडिया ने रिपोर्ट जारी कर लिखा था कि लोकतंत्र की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र और राज्य सरकार लगातार हर क्षेत्र में शानदार काम कर रही है। लोकसभा के चुनाव नतीजे के बाद सब लोगों के सामने आ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+