Haryana News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक थी नदी सरस्वती विषय पर होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी, जानिए पूरा कार्
Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालयमें हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकुला और कुवि के सरस्वती नदी उत्कृष्ट शोध केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को 'एक थी नदी सरस्वती' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा।
विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्यातिथि होंगे और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमिच तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकुला के उपाध्यक्ष कुलदीप अग्निहोत्री बतौर विशिष्ट अतिथि संगोष्ठी में वक्तव्य देंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड का गठन कर सरस्वती को धरातल पर जीवंत करने का कार्य किया गया। इस एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में भारतीय संस्कृति एवं वैदिक समाज के गौरवपूर्ण इतिहास के मद्देनजर पवित्र सरस्वती नदी के उद्गम एवं महत्ता पर विद्वतजन मंथन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications