Haryana News: मंत्री मूल चंद शर्मा पहुंचे कुरुक्षेत्र के जियो गीता संस्थान, प्रदेश की समृद्धि के लिए की कामना
Haryana News: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य और श्रम मंत्री मूल चंद शर्मा ने शुक्रवार को जिला कुरुक्षेत्र में जियो गीता संस्थान में पहुंचकर अवलोकन किया और मंदिर में पूजा अर्चना की कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
जियो गीता संस्थान पहुंचने पर सभी गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर मूल चंद शर्मा ने टाइटेनियम धातु से लिखी हुई गीता के भी दर्शन किए। जिसे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज को भेंट किया था। उल्लेखनीय है कि उस समय कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा भी उनके साथ राष्ट्रपति भवन में मौजूद रहे थे।

मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जियो गीता संस्थान निरंतर गीता के संदेश को प्रदेश, देश के साथ साथ विदेशों में भी पहुंचा रहा है। जो बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी लगातार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गीता उपदेश युद्ध के बीच दिया। जिसमें उन्होंने जीवन कैसे जिया जाए और संपूर्ण जीवन का सार भी बताया। आज के समय गीता के संदेश के अनुसार ही विश्व को कर्म व शांति के संदेश को आत्मसात करने की आवश्यकता है। भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में गीता उपदेश देते हुए अर्जुन को कर्म करने का संदेश दिया। भगवान श्री कृष्ण ने मानव जाति की भलाई व शांति के लिए युद्ध करने की आवश्यकता के बारे में अर्जुन को बताया।
मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र जिसे गीता की धरती के नाम से भी जानते हैं। इसकी पवित्रता को ध्यान में रखते हुए इसके विकास पर लगभग 250 करोड़ रुपए की अनेक परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। राज्य सरकार तीर्थाटन को लगातार बढ़ावा दे रही है।\












Click it and Unblock the Notifications