सीएम नायब सिंह सैनी ने किया दावा, भाजपा जीतेगी हरियाणा की सभी 11 सीटें
Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में भाजपा सरकार ने सभी वर्गों का समान रूप से विकास किया और पारदर्शी प्रशासन दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2019 में पहली दफा कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इससे पूर्व वह नारायणगढ़ विधायक होने
के साथ खट्टर सरकार में मंत्री भी रहे हैं।
सीएम नायब सिंह सैनी ने दावा किए कि हरियाणा की सभी 11 सीट पर भाजपा जीतेगी। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीट पर जीत दर्ज की थी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 69 साल के तरलोचन सिंह को हराकर करनाल सीट बरकरार रखी थी।

सीएम नायब सिंह सैनी का मुकाबला करनाल विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस तरलोचन सिंह से है। वह हरियाणा अल्पसंख्यक आयोग के प्रमुख का पद संभाल चुके हैं। साल 1982 में तरलोचन सिंह युवा कांग्रेस में शामिल हुए थे। जबकि सीएम सैनी सक्रिय रूप से खट्टर के लिए चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं, जो करनाल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हरियाणा भाजपा प्रमुख और कुरूक्षेत्र सीट से निवर्तमान सांसद सैनी ने 12 मार्च को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 13 मार्च को करनाल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया और उसी दिन भाजपा ने उन्हें करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया।
यह भी पढ़ें Haryana: सीएम नायब सिंह सैनी ने किया करनाल में चुनावी प्रचार, भाजपा के पक्ष में मांगे वोट












Click it and Unblock the Notifications