Haryana News: जेजेपी ने महिला प्रकोष्ठ का किया विस्तार, 11 महिला पदाधिकरियों को दी नियुक्ति
Haryana News: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए 11 महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, विधायक नैना चौटाला, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद महिला प्रकोष्ठ में पांच जिला संयोजक, एक हलका अध्यक्ष और पांच महिला प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की है।
यमुनानगर में प्रवेश राणा, करनाल में पूनम देवी अहलावत, फतेहाबाद में शीला देवी, जींद में सुनीता ढुल और हिसार में सुमित्रा मंगाली को जेजेपी महिला संयोजक बनाया गया है। नलवा हलके में मोनिका देवी महिला हलका अध्यक्ष होंगी। जेजेपी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में हिसार निवासी राधिका गोदारा को प्रदेश उपाध्यक्ष, जींद निवासी सतिशा देवी व हिसार निवासी सोनिया बत्तरा को प्रदेश महासचिव बनाया गया हैं। महिला प्रदेश सचिव के पद पर पानीपत निवासी सुमन नरवाल और फतेहाबाद निवासी सविता चौयल को नियुक्त किया हैं।













Click it and Unblock the Notifications