Haryana News: कोरोना को लेकर बोले गृहमंत्री अनिल विज, कहा-'एक बार फिर देश की सरकार अलर्ट मोड पर'
Haryana News: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का संसद के बाहर उपहास करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने TMC के सांसद कल्याण बनर्जी पर तल्ख टिप्पणी की है। गृह मंत्री विज ने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का ममता बनर्जी के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा मजाक उड़ाना निंदनीय है। कल्याण बनर्जी को संसद से बर्खास्त कर किसी चिड़ियाघर में भर्ती करवा देना चाहिए।
कोरोना को लेकर एक बार फिर देश में सरकार अलर्ट मोड पर है। इसे लेकर देश के सभी स्वास्थ्य मंत्रियों शीर्ष नेताओं के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग हुई। मंत्री अनिल विज ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने इसे लेकर अपनी मीटिंग कर ली है। इसके साथ ही मॉकड्रिल भी की है। ताकि ये पता लग सके कि हमारे पास पुख्ता इंतजाम हैं या नहीं। विज ने साफ किया कि अभी तक हरियाणा में इसका कोई केस नहीं आया है।

सपा के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर गृह मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है। जिसमे उन्होंने कहा था कि जब सांसदों को निलंबित ही करना था तो फिर नई संसद बनवाई ही क्यों। विज ने कहा कि नई संसद आराम से अपनी बात रखने के लिए बनाई गई है। आपको संसद में अपनी बात रखने के लिए भेजा जाता है ना कि वहां जाकर व्यवधान पैदा करने के लिए।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के बयान को लेकर भी विज ने प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की बदतर हालत के लिए भारत जिम्मेदार नहीं है। बल्कि हमने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। हरियाणा के गृह मंत्री के अनिल विज ने कहा अगर पाकिस्तान को समझ आ रहा है तो बहुत अच्छी बात है। वरना वक्त तो बड़े-बड़े को बहुत कुछ सिखा देता है।












Click it and Unblock the Notifications