Haryana News: किसी पर लगा तंत्र-मंत्र का आरोप, किसी ने लूटी इज्जत, गृहमंत्री अनिल विज ने पुलिस से कहा कार्रवाई

Haryana: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने करनाल पुलिस अधीक्षक को तंत्र-मंत्र कर युवक को नहर में डूबोकर हत्या के आरोपों पर गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश दिए है। मंत्री विज ने एसपी से कहा कि "तंत्र-मंत्र कर आरोपी ने और भी लोगों को निशाना बनाया होगा, ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।उन्होंने ने करनाल एसपी को इस मामले में एसआईटी गठित कर जांच के दिशा-निर्देश दिए हैं।

haryana news

ज्ञात हो कि करनाल से आए पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए कि उनके बेटे को रात जागरण के बहाने बुलाया गया था। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी तंत्र-मंत्र करते हैं और रात्रि उनके बेटे को यमुना नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी गई थी। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि इस मामले में मामूली धाराएं लगाई, जबकि हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया और आरोपी अभी तक फरार है। गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले में एसपी करनाल से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश को दिए।

इसी प्रकार गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष कुरुक्षेत्र से आई महिला अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी। महिला ने अपने ही ससुर व पति पर बलात्कार के आरोप लगाते हुए कहा था कि केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। मंत्रु विज ने मामले में एसपी कुरुक्षेत्र को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं गृह मंत्री अनिल विज ने साहा के जमीनी सौदेबाजी में धोखाधड़ी के प्रकरण, अंबाला के महेशनगर में युवक ने मारपीट करने के प्रकरण समेत कई मामलो में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें Haryana News: जहरीली शराब मामले में ठेकेदारों पर हरियाणा सरकार का शिकंजा, अब तक हुई यह कार्रवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+